महाराष्ट्र के देवलाली ( नासिक ) से बिहार के दानापुर ( पटना ) के बीच किसान विशेष पार्सल गाड़ी आज से शुरू की जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसका व्हिडियो लिंक द्वारा शुभारंभ करेंगे।
महाराष्ट्र का नासिक, पुणे इलाका फल बागोंसे समृद्ध है। अंगूर, अनार, मौसम्बी, चीकू और हर तरह की सब्जियों का उत्पादन इस इलाके के किसान अपनी खेतोंसे लेते है। फल और सब्जियाँ नाशवान होती है और जल्द ही खराब होने लगती है। इस उत्पाद को यथाशीघ्र बाजारोंतक पोहोचाना जरूरी होता है। समयानुसार चलनेवाली किसान रेल इसी उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि किसानोंके उत्पाद सही समयपर बाजरोंतक पहुंचे और उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। यह गाड़ी आगे केले के क्षेत्र, जलगाँव जिलेसे होकर गुजरेगी। रेल प्रशासन ने क्षेत्र के किसानोंसे यह आवाहन किया है, उनकी जरूरत के अनुसार कृषि उत्पाद के लदान हेतु, मार्ग के किसी स्टेशनपर आवेदन किया जाए तो स्टापेजेस दिए जा सकते है।
मध्य रेलवे प्रशासन ने किसानों का माल बुक करने के लिए देवलाली से दानापुर तक किसान स्पेशल पार्सल गाड़ी दिनांक 07.08.2020 से समयसारणीनुसार चलाने का निर्णय लिया है। इस पार्सल गाड़ी में फल, सब्जियां और नाशवंत फल याने जल्द खराब होने वाले सामान बुक कर सकते हैं। यह ट्रेन हप्ते में 1 दिन चलेगी।
गाडी क्रमांक 00107 डाऊन देवळाली से दानापूर यह गाडी हर शुक्रवार दिनांक 07.08.2020 से 28.08.2020 तक प्रस्थान स्टेशन देवलाली से सुबह 11.00 बजे निकलेगी और शनिवार को दानापूर शाम 18.45 बजे पोहोंचेगी।
देवलाली से चलने के बाद यह गाड़ी अलग अलग स्टेशनोंपर माल लदान के लिए रुकेगी। नाशिक – आगमन 11.10 / प्रस्थान 11.30, मनमाड – 12.35/12.55, जलगांव- 14.55/15.15,
भुसावल – 15.45/16.05, बुऱ्हाणपूर – 17.00 /17.20, खंडवा – 18.40 /19.00, आगे इटारसी, जबलपूर, सतना, कटनी, मनिकपूर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, पंडित दिन दयाळ उपाध्याय नगर, और बक्सर पर रुकेगी।
वापसी में गाडी क्रमांक 00108 अप दानापूर से देवळाली यह गाडी हर रविवार दिनांक 09.08.2020 से दिनांक 30.08.2020 तक प्रस्थान स्टेशन दानापुर से दोपहर 12.00 बजे छूटेगी और सोमवार को देवळाली शाम 19.45 बजे आयेगी। स्टापेजेस बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी और आगे खंडवा आगमन 11.45 / प्रस्थान 12.05, बुऱ्हाणपूर – 13.25 /13.45, भुसावळ – 14.40/15.00, जळगांव – 15.30/15.50, मनमाड – 17.50/18.10, नासिक – 19.15/19.35 देवलाली को रात 19.45 को पोहोचेगी।


किसान का कृषि उत्पाद ही उसकी मेहनत का फल है और वह बाजारोंतक सुनियोजित ढंग से पहुंचे तभी उसका सही मूल्य मिल पाता है। रेल प्रशासन ने किसान रेल शुरू कर इसकी शुरवात कर दी है।