निम्नलिखित परिपत्रक देखिए, अकोला और पुर्णा से तिरुपति के लिए साप्ताहिक विशेष चलाई जा रही है। अब इनके फेरों में विस्तार किया जा रहा है। हम द म रेल का अभिनन्दन करते है की उन्होंने अपने क्षेत्र में लोकप्रिय रेल मार्ग पर यात्रिओंके लिए सुविधाएं प्रदान की। इसी तरह हैदराबाद बीकानेर विशेष भी मार्ग के अनछुए स्टेशनोंसे गुजरते हुए चलाई है।
उपरोक्त गाड़ियोंको यात्रिओंका जबरदस्त समर्थन मिला है। दरअसल अकोला तिरुपति विशेष को बुलढाणा, जलगाँव जिले के कई यात्री बहुत पसंद कर रहे है। यह गाड़ी बड़ी आसानी से भुसावल तक लायी जा सकती है, मध्य रेल, द म रेल भी भुसावल के विस्तार हेतु सकारात्मक है बस थोडासा राजनीतिक समर्थन की जरूरत है। यह काम प्रदेश के सांसद, यहाँ की लोकभावना रेल मन्त्री तक पहुंचाकर बड़ी आसानी से कर सकते है।

