मध्य रेलवे 19.12.2021 को ठाणे – दिवा पांचवीं और छठी लाइनों और दिवा (उत्तर) में ट्रेनों के डायवर्जन के लिए क्रॉसओवर को चालू करने के लिए ठाणे और दिवा के बीच एक विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ब्लॉक संचालित किया जायगा। ब्लॉक का संचालन 19.12.2021 (रविवार) के सुबह 08.00 बजे से 20.12.2021 (सोमवार) के अलसुबह 02.00 बजे तक किया जाएगा। ब्लॉक का संचालन में 19.12.2021 (रविवार) के 08.00 बजे से 20.12.2021 (सोमवार) के 02.00 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइनों पर किया जाएगा। इसके कारण ट्रेन के चलने का पैटर्न निम्न प्रकार से होगा:
उपनगरीय सेवाएं :
07.47 बजे से 23.52 बजे तक कल्याण से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को दिवा और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। मुंब्रा और कलवा यह दोनो स्टेशन स्किप होंगे और मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। उक्त गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचने की सम्भावना है।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 07.42 बजे से (20.12.2021 को) 01.15 बजे छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को मुलुंड और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। कलवा और मुंब्रा स्टेशन स्किप होंगे। उक्त गाड़ियाँ दिवा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट कि जाएंगी और निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचने की सम्भावना है।
यात्रीगण ध्यान देंगे, ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा और मुंब्रा स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
कोपर और ठकुर्ली स्टेशनों से सवार होनेवाले यात्रियों को क्रमशः डोंबिवली और कल्याण से ट्रेनों में चढ़ने की सलाह दी जाती है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ठाणे और कल्याण-डोंबिवली परिवहन उपक्रमों के समन्वय से बसें चलाने की व्यवस्था की है.
18.12.2021 (शनिवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी
12112 अमरावती – मुंबई एक्सप्रेस
17611 नांदेड़ – मुंबई एक्सप्रेस
11030 कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस
19.12.2021 (रविवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।
11007/11008 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
12109/12110 मुंबई – मनमाड – मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस
12071/12072 मुंबई – जालना – मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस
11401 मुंबई – आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस
12123/12124 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन क्वीन
12111 मुंबई – अमरावती एक्सप्रेस
11139 मुंबई – गदग एक्सप्रेस
17612 मुंबई – नांदेड़ एक्सप्रेस
11029 मुंबई – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस
20.12.2021 (सोमवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।
11402 आदिलाबाद – मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस
11140 गदग – मुंबई एक्सप्रेस
एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
17317 हुबली – दादर एक्सप्रेस, हुब्बाली से 18.12.2021 को निकलने वाली गाड़ी को पुणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट समाप्त कर दिया जाएगा।
17318 दादर – हुबली एक्सप्रेस, दादर से दिनांक 19.12.2021 को चलनेवाली गाड़ी को, पुणे स्टेशन से शुरू किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेलवे
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है