Uncategorised

चेंज द बोर्डिंग स्टेशन सुविधा और उसके खुले राज़।

रेलवे में चेंज द बोर्डिंग स्टेशन ऐसी एक बेहद उपयोगी सुविधा है। इस सुविधा में आप अपने आरक्षित टिकट के मार्गमें, स्टार्टिंग स्टेशन के अलावा बीच के कोई भी स्टेशन, जहाँ पर आपकी गाड़ी का स्टॉपेज हो, गाड़ीमे चढ़कर, अपनी रिजर्व सीट ऑक्यूपाई कर सकते हो।

कई सारे यात्री इस सुविधा का उपयोग अलग अलग स्टेशनोंके आरक्षित कोटे से अपना बर्थ आरक्षित करने के लिए करते है। गाड़ी जहाँसे शुरू होती है, वहाँ पर सबसे ज्यादा जगह बुकिंग के लिए जगह उपलब्ध रहती है और वेटिंग लिस्ट भी शुरू हो गई तो वह GNWL कोटा रहता है, जिसके कन्फर्म होने का ज्यादा से ज्यादा चान्स रहता है।

उदाहरण के तौर पर लीजिए, 12859 मुंबई हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस, जिसका मुंबई से इगतपुरी तक GNWL कोटा और आगे जलगाँव तक PQWL कोटा होता है। भुसावल से आगे RLWL कोटा रहता है। अब जिस यात्री को प्रतीक्षा सूची का आरक्षण लेना पड़े तो वह RLWL टिकट लेने के बजाए GNWL या PQWL टिकट लेने की इच्छा रखता है। उसके लिए वह मुम्बई से इगतपुरी के बीच का स्टेशन चुनता है और बोर्डिंग स्टेशन भुसावल या जहाँसे उसे यात्रा प्रारंभ करनी हो, चुनेगा। वैसेही 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस में पूणे से गोंदिया की ओर जाना है तो घोरपडी स्टेशन से टिकट ले कर पुणे बोर्डिंग स्टेशन कर सकते है। ऐसे कई ट्रिक्स आप कन्फर्म टिकट पानेके लिए कर सकते है।

तो यह हुआ बोर्डिंग चेंज करने का हिडेन बेनिफिट याने गुप्त लाभ।

अभी हाल ही में चेंज बोर्डिंग स्टेशन के नियम में कुछ बदल किए गए है,
पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा अपनी यात्रा के स्टार्टिंग स्टेशन से गाड़ी के छूटने के समय से 24 घंटे पहले ही इस्तेमाल करते आती थी लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब यह सुविधा गाड़ी के स्टार्टिंग स्टेशन के छूटने के समय से 4 घंटे पहले, जो सबसे पहला चार्ट बनता है, तब तक ही इस्तेमाल करते आएगी। इसके अलावा नया बदलाव यह है, की बोर्डिंग स्टेशन चेंज करने के बावजूद, आप अपने पुराने बोर्डिंग स्टेशन से भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते है बशर्ते आपकी जगह खाली हो, किसी ओर ने बुक न की हो। इसके लिए आपको CRS रिजर्वेशन ऑफिस में अर्जी देनी होगी।

आपने अपनी यात्रा में चेंज बोर्डिंग स्टेशन की सुविधा ली है और इसके बावजूद आप अपनी यात्रा बिना किसी सूचना के अपने पुराने स्टेशन से ही शुरू करते है तो आप अनाधिकृत यात्री है और उसके लिए आप दण्डित किए जा सकते हो।

चेंज ऑफ बोर्डिंग स्टेशन सुविधा लेने के लिए आपको उपरोक्त समय सीमा का पालन करते हुए, यदि आपके पास टिकट खिड़की से लिया गया, छपा आरक्षित टिकट है तो आपको रेलवे के प्रारूप में लिखित अर्जी आरक्षण ऑफिस में CRS को देनी होगी और E-TICKET है तो IRCTC की वेबसाइट पर यह सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है, हाँ, टिकट के जिस खंड पर आपने यात्रा छोड़ दी है, उस खंड का कोई भी रिफंड का दावा आप नही कर सकते।

यह सुविधा सभी आरक्षित टिकटों पर, उपलब्ध है।

Leave a comment