16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, षष्ठि, विक्रम संवत 2083
दक्षिण मध्य रेल का वह मीनाक्षी रूट, भूले बिसरे मीटर गेज मार्ग की जयपुर से काचेगुड़ा के बीच चलनेवाली, दक्षिण एवं मध्य भारत को राजस्थान से जोड़नेवाली मीनाक्षी एक्सप्रेस का मार्ग। काचेगुड़ा, हैदराबाद से नान्देड़, अकोला, खण्डवा, महू, इन्दौर, रतलाम होते हुए राजस्थान पहुँचता था।
निम्नलिखित मैप देखिए,
अभी अकोला से खण्डवा जुड़ा नही है, कार्य जारी है। मगर अकोला से आकोट तक और खण्डवा से तुकाइठाड़ तक तो जुड़ गया है अतः कल दिनांक 17 अक्टूबर को नान्देड़ से अकोला, भुसावल बाईपास, खण्डवा होते हुए तुकाइठाड़ तक और फिर वापस नान्देड़ ऐसे मात्र पाँच कोच की विशेष गाड़ी चलाई जा रही है।
07689 विशेष दिनांक 17 अक्टूबर को रात 22:15 को नान्देड से चलकर सुबह 11:00 बजे तुकाइठाड़ को पहुँचेंगी। वापसी में 07690 विशेष दिनांक 18 अक्टूबर को सुबह 11:30 को तुकाइठाड़ से रवाना होकर रात 23:40 पर नान्देड़ पहुँचेंगी।
10 अक्टूबर 2026, शनिवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस-2026 के अवसर पर विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन
मध्य रेल द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस-2026 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे–नागपुर, नासिक रोड–नागपुर, मुंबई–नागपुर, नागपुर–अकोला, भुसावल–नागपुर तथा सोलापुर–नागपुर के बीच विशेष अनारक्षित गाड़ियाँ चलाई जाएंगी। इन विशेष गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है:-
1) पुणे–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (4 फेरे)
01215 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 एवं 21.10.2026 को पुणे से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
01216 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 एवं 22.10.2026 को नागपुर से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी।
3) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (4 फेरे)
01019 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 एवं 21.10.2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
01020 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 एवं 22.10.2026 को नागपुर से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।
विशेष गाड़ियों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से इन विशेष रेल सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
01 अक्टूबर 2026, शुक्रवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल द्वारा परिचालित दीपावली विशेष गाड़ियोंकी सूची इससे पहले ब्लॉग में आ चुकी है। अब दुर्गा-पुजा निमित्त अतिरिक्त विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है। आइए, देखते है
01043/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष के 6-6 फेरे
01043 विशेष दिनांक 13/10 से 17/11 के बीच प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:15 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हो कर बुधवार की रात 23:45 पर समस्तीपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01044 विशेष दिनांक 15/10 से 19/11 के बीच प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 03:00 पर समस्तीपुर से रवाना हो कर शुक्रवार दोपहर को 15:45 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 18 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर / एसएलआर कुल 22 LHB कोच
01143/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन विशेष के 44-44 फेरे
01143 विशेष दिनांक 09/10 से 21/11 के बीच प्रतिदिन सुबह 10:30 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हो कर अगले दिन, रात 21:50 पर दानापुर पहुँचेंगी। वापसी में 01144 विशेष दिनांक 10/10 से 22/11 के बीच प्रतिदिन, 00:10 पर दानापुर से रवाना हो कर अगले दिन, प्रातः 06:50 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच
01107/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सांतरागाछी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष के 4-4 फेरे
01107 विशेष दिनांक 06/10 से 27/10 के बीच प्रत्येक मंगलवार को रात 20:20 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हो कर गुरुवार प्रातः 05:00 पर सांतरागाछी पहुँचेंगी। वापसी में 01108 विशेष दिनांक 08/10 से 29/10 के बीच प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11:00 पर सांतरागाछी से रवाना हो कर शुक्रवार रात को 21:30 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।
01483/84 खड़की हज़रत निजामुद्दीन खड़की द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट वातानुकूलित विशेष
01483 विशेष खड़की (पुणे) से दिनांक 06/10 से 20/11 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को शाम 17:30 को रवाना होकर अगले दिन, शाम 18:10 को निजामुद्दीन पहुँचेंगी। वापसी में 01483 विशेष, निजामुद्दीन से दिनांक 07/10 से 21/11 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, रात 22:10 पर रवाना हो कर अगले दिन, देर रात 22:15 पर खड़की पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 06 वातानुकूलित टू टियर, 10 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर / एसएलआर कुल 18 LHB कोच
01411/12 खड़की सांगानेर खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष
01411 विशेष खड़की (पुणे) से दिनांक 15/10 से 19/11 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 09:45 को रवाना होकर अगले दिन, सुबह 06:45 को सांगानेर पहुँचेंगी। वापसी में 01412 विशेष, सांगानेर से दिनांक 16/10 से 20/11 तक प्रत्येक शुक्रवार को, सुबह 11:35 पर रवाना हो कर अगले दिन, सुबह 09:30 पर खड़की पहुँचेंगी।
30 सितंबर 2026, बुधवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2083
रेल मुख्यालय ने 26903/04 सूरत उदयपुर सूरत इस नई वन्देभारत को शुरू करने की तिथियाँ जारी कर दी है।
26903 वन्देभारत एक्सप्रेस दिनांक 03 अक्टूबर से, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार के अलावा सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना हो कर शाम 13:40 पर उदयपुर पहुँचेंगी।
26304 वन्देभारत एक्सप्रेस दिनांक 04 अक्टूबर से, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार के अलावा उदयपुर से दोपहर 15:35 बजे रवाना हो कर रात 23:00 पर सूरत पहुँचेंगी।
कोच संरचना : वन्देभारत के 07 वातानुकूलित चेयर कार एवं 01 एग्जीक्यूटिव चेयर कार कुल 08 कोच
उद्धाटन विशेष :
दिनांक 02 अक्टूबर को 09103 सूरत उदयपुर वन्देभारत एक्सप्रेस का उद्धाटन फेरा, सुबह 10:00 बजे सूरत से रवाना होकर भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, डूंगरपुर, झंवर स्टोपेजेस लेते हुए शाम 17:40 पर उदयपुर पहुँचेंगा। इसकी विस्तृत समयसारणी निम्नप्रकार से है।
अब तक आप इस वन्देभारत एक्सप्रेस को रेल विभाग के परिपत्र अनुसार नई समझ रहे है तो आप सही है। 😊 मगर आपका जो अंदाज़ा, 26963/64 उदयपुर असरवा उदयपुर वन्देभारत लेकर है, वह भी बिल्कुल ठीक है। इस असरवा वन्देभारत का दोनों दिशाओं में, अन्तिम फेरा दिनांक 01 अक्टूबर को रहेगा और उसके बाद यह गाड़ी सदा के लिए बन्द हो जाएगी। अर्थात नए नम्बर, नए रास्ते और समयसारणी के साथ 03 अक्टूबर से फिर यात्री सेवा में दाखिल हो जाएगी। मेरे ख्याल से असरवा उदयपुर के बीच चलनेवाली वन्देभारत, पहली वन्देभारत होगी जिसे अधिकृत घोषणा कर बन्द किया गया है।
28 सितंबर 2026, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल के मुम्बई मनमाड़ भुसावल रेल मार्ग पर, खेरवाड़ी, कसबे सुकेणे स्टेशनपर दिनांक 30 सितम्बर को एकदिवसीय रेल ब्लॉक लिया जाना है। 20 गाड़ियाँ ब्लॉक के दौरान बाधित हो रही है।
शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट JCO 30 सितम्बर : 12071/72 मुम्बई हिंगोली मुम्बई जनशताब्दी एक्सप्रेस केवल हिंगोली से मनमाड़ के बीच चलेगी। मनमाड़ – मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी 4 मुम्बई की ओर जानेवाली अप ट्रेन्स और 1 मुम्बई से रवाना होनेवाली डाउन ट्रेन
JCO 28/9 13379 धनबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, JCO 29/9 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस और 22866 पुरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ियाँ मनमाड़ से कल्याण के बीच मार्ग परिवर्तन कर अहिल्यानगर, दौण्ड कॉर्ड, पुणे, कर्जत होकर कल्याण जाएगी। JCO 30 12534 मुम्बई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस कल्याण से मार्ग परिवर्तन कर पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर होकर मनमाड़ आएगी और मनमाड़ से नियमित मार्ग पर चलकर लखनऊ पहुँचेंगी।
नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ : निम्नलिखित चार अप गाड़ियाँ और तीन डाउन गाड़ियाँ 60 से 180 मिनिट तक ब्लॉक की मांग के अनुसार, भुसावल मण्डल के स्टेशनोंपर नियंत्रित की जाएगी।