Uncategorised

मध्य रेल के आसनगाव – कसारा खण्ड पर रेल तिहरीकरण हेतु सत्रह दिनों का रेल ब्लॉक; बहुत सी यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

28 सितंबर 2026, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, मध्य रेल में मुम्बई मण्डल के कल्याण – इगतपुरी खण्ड में रेल की तीसरी मार्गिका बिछाने का कार्य जारी है। दिनांक 07 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक इस कार्य हेतु आसनगाव से कसारा के बीच रेल ब्लॉक लिए जाने की सूचना है। दिनांक 07 से 15 एवं 20 से 23 अक्टूबर तक बहुत सी यात्री गाड़ियोंको नियंत्रित कर चलाया जाएगा, मगर दिनांक 16 से 19 के बीच यात्री गाड़ियाँ ज्यादातर बाधित रहेंगी। इनमें रद्दीकरण, आंशिक रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन इत्यादि रहेंगा। आइए, समझते है बाधित गाड़ियोंकी सूची।

दिनांक 07 अक्टूबर 2026 :

06 गाड़ियाँ लगभग 45 से 95 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 :

06 गाड़ियाँ लगभग 10 से 95 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 :

05 गाड़ियाँ लगभग 15 से 60 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

05 यात्री गाड़ियाँ जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 240 से 270 मिनट कर देरी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी, अपने निर्धारित प्रस्थान समय से रिशेड्यूल की जाएगी।

दिनांक 10 अक्टूबर 2026 :

08 गाड़ियाँ लगभग 45 से 95 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 11 अक्टूबर 2026 :

12 गाड़ियाँ लगभग 20 से 25 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 12 अक्टूबर 2026 :

05 गाड़ियाँ लगभग 15 से 20 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 :

04 गाड़ियाँ लगभग 15 से 20 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 14 अक्टूबर 2026 :

08 गाड़ियाँ लगभग 25 से 120 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन : 3 गाड़ियाँ, 12598 मुम्बई गोरखपुर सुपरफास्ट, 11043 दादर बरौनी एक्सप्रेस एवं 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम कल्याण से मनमाड़ के बीच नियमित मार्ग इगतपुरी, नासिक की जगह कर्जत, पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर होकर चलेगी।

रिशेड्यूल : 07 यात्री गाड़ियाँ जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से, अपने नियमित प्रस्थान समय से, 75 से 195 मिनट तक देरी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी, अपने निर्धारित प्रस्थान समय से रिशेड्यूल की जाएगी।

दिनांक 15 अक्टूबर 2026 :

04 गाड़ियाँ लगभग 20 से 60 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन : 3 गाड़ियाँ, 12598 मुम्बई गोरखपुर सुपरफास्ट, 11047 दादर गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम कल्याण से मनमाड़ के बीच नियमित मार्ग इगतपुरी, नासिक की जगह कर्जत, पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर होकर चलेगी।

रिशेड्यूल : 07 यात्री गाड़ियाँ जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से, अपने नियमित प्रस्थान समय से, 75 से 425 मिनट तक देरी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी, अपने निर्धारित प्रस्थान समय से रिशेड्यूल की जाएगी।

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 :

05 गाड़ियाँ लगभग 20 से 50 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

D डे अर्थात दिनांक 17/18 अक्टूबर

रद्द की गई गाड़ियाँ : 12 गाड़ियाँ रद्द रहेंगी

12112 अमरावती मुम्बई, 12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम,  11002 बल्हारशाह मुम्बई नंदीग्राम JCO 18/10 को सम्पूर्णतः रद्द रहेंगी

12111 मुम्बई अमरावती, 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम, 11001 मुम्बई बल्हारशाह नंदीग्राम JCO 17/10 को सम्पूर्णतः रद्द रहेंगी

22223/24 मुम्बई साईं नगर शिर्डी मुम्बई वन्देभारत JCO 17/10

11011/12 मुम्बई धुळे मुम्बई इंटरसिटी JCO 17/10

12109/10 मनमाड़ मुम्बई मनमाड़ पंचवटी JCO 17/10

मार्ग परिवर्तन कर, मुम्बई की ओर चलने वाली अप गाड़ियाँ :-

JCO 15/10 : 15660 अगरतला मुम्बई मनमाड़ से कल्याण के बीच डाइवर्ट रहेगी।

परावर्तित मार्ग; जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड, ठाणे

JCO 16/10 : 12860 हावड़ा मुम्बई गीतांजलि, 12533 लखनऊ मुम्बई पुष्पक, 15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी, 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 20436 प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 02198 जबलपुर कोयम्बटूर विशेष

परावर्तित मार्ग; मनमाड़, अहिल्यानगर, दौण्ड कॉर्ड, पुणे, कर्जत, कल्याण

JCO 16/10 : 12166 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 11058 अमृतसर मुम्बई पठानकोट, 22335 भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस

मार्ग परिवर्तन कर, मुम्बई से रवाना होने वाली डाउन गाड़ियाँ :-

परावर्तित मार्ग : ठाणे, वसई रोड, नंदुरबार, जलगांव

JCO 16/10 : 12617 एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन मंगला,

JCO 17/10 : 15066 पनवेल गोरखपुर, 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस राजगीर जनता, 22221 मुम्बई हज़रत निजामुद्दीन राजधानी, 12137 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल, 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज

परावर्तित मार्ग : कल्याण, कर्जत, पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, मनमाड़

JCO 17/10 : 17057 मुम्बई लिंगमपल्ली देवगिरी, 17612 मुम्बई नान्देड़ राज्यरानी, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बलिया कामायनी, 11047 दादर गोरखपुर, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सीतापुर, 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल, 12105 मुम्बई गोंदिया विदर्भ

आँशिक रद्द/प्रारम्भ/नियंत्रित गाड़ियाँ

मुम्बई की ओर जानेवाली अप गाड़ियाँ, JCO 17/10 : 12072 हिंगोली मुम्बई जनशताब्दी एवं 17618 नान्देड़ मुम्बई राज्यरानी मनमाड़ स्टेशनपर समाप्त कर दी जाएगी, आगे मुम्बई तक नही जाएगी। 20705 नान्देड़ मुम्बई वन्देभारत नासिक स्टेशन पर रद्द की जाएगी, आगे मुम्बई तक नही जाएगी।

मुम्बई से रवाना होनेवाली डाउन गाड़ियाँ : JCO 17/10 12071 मुम्बई हिंगोली जनशताब्दी और JCO 18/10 की 17617 मुम्बई नान्देड़ तपोवन मुम्बई की जगह मनमाड़ से यात्रा प्रारंभ करेगी। 20706 मुम्बई नान्देड़ वन्देभारत JCO 17/10, अपनी यात्रा नासिक से शुरू करेगी।

नियंत्रित कर चलने वाली गाड़ियाँ :

JCO 16/10 की चार एवं JCO 17/10 की एक ऐसे कुल 5 गाड़ियाँ ब्लॉक की परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित की जाएगी।

रिशेड्यूल गाड़ियाँ : अपने प्रारम्भिक स्टेशन के निर्धारित रवाना होने के समय से, देरी से रवाना की जानेवाली गाड़ियाँ :

JCO 16/10 : 11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस जयनगर से 4 घण्टे देरी से चलेगी, 11082 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर से 5 घण्टे देरी से रवाना की जाएगी, 12870 हावड़ा मुम्बई एक्सप्रेस, हावड़ा से 7 घण्टे देरी से रवाना की जाएगी, 11072 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस, बलिया से 4:30 घण्टे देरी से रवाना की जाएगी।

JCO 17/10 : 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 3 घण्टे 45 मिनट देरी से, 12289 दुरन्तो एक्सप्रेस मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 5 घण्टे 25 मिनट देरीसे, 12809 हावड़ा मेल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 4 घण्टे 20 मिनट देरीसे, 00111 कार्गो स्पेशल भिवण्डी से साढ़े चार घण्टे देरीसे, 18029 शालीमार एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से साढ़े तीन घण्टे देरीसे, 12322 मुम्बई कोलकाता मेल पौने चार घण्टे मुम्बई से देरीसे, 12167 बनारस एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सवा तीन घण्टे देरीसे, 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 घण्टे 40 मिनट देरीसे, 11057 पठानकोट एक्सप्रेस मुम्बई से 3 घण्टे की देरीसे, 12131 दादर शिर्डी एक्सप्रेस दादर से 4 घण्टे की देरी से रवाना की जाएगी।

JCO 18/10 : 12811 हटिया एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सवा दो घण्टे देरी से, 22177 महानगरी एक्सप्रेस मुम्बई से 2 घण्टे 35 मिनट देरीसे, 22538 गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2घण्टे 10 मिनट की देरी से रवाना की जाएगी।

दिनांक 21/10 से  23/10 तक

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से अर्थात रिशेड्यूल कर के रवाना की जाएगी

Uncategorised

दो नई गाड़ियाँ और बान्द्रा दिल्ली सराय गरीबरथ का हरिद्वार तक विस्तार

25 सितंबर 2026, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083

यात्रीगण के लिए हरिद्वार से रेल सम्पर्कता बढ़ने की खुशखबर है। बान्द्रा से चार दिन, वेरावळ से दो और ओखा से एक दिन कुल सातों दिन हरिद्वार से  दिल्ली होते हुए जयपुर, अजमेर, मारवाड़ पालनपुर तक सम्पर्कता मिलने जा रही है। आइए खबर विस्तार से देखते है,

12215/16 बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला बान्द्रा गरीबरथ एक्सप्रेस का निजामुद्दीन से आगे हरिद्वार तक विस्तार

12215 गरीबरथ एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को प्रातः 4:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन सुबह 8:45/8:55 और आगे नियमित समयसारणी अनुसार चलकर अगले दिन, सुबह 7:35 पर बान्द्रा पहुँचेंगी। वापसी में 12216 गरीबरथ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बान्द्रा से अपने नियमित समय 12:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन 11:25/11:35 पर पहुँचेंगी और आगे शाम 18:00 बजे हरिद्वार पहुँचेंगी।

विस्तारित मार्ग के स्टोपेजेस : दिल्ली सराय रोहिल्ला की जगह दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार

हरिद्वार से वेरावल एवं ओखा के लिए दो नई गाड़ियाँ घोषित

14326/25 हरिद्वार वेरावळ हरिद्वार द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस

14326 एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को प्रातः 4:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन सुबह 8:45/8:55 और आगे, अगले दिन, सुबह 8:00 पर वेरावळ पहुँचेंगी। वापसी में 14325 एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को वेरावळ से सुबह 11:05 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन 11:25/11:35 पर पहुँचेंगी और आगे शाम 18:00 बजे हरिद्वार पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, गांधीग्राम, ढोलका, धांढूका, बोटाद, ढोला, ढांसा, जेतलसर, जूनागढ़, वेरावळ

कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

14328/27 हरिद्वार ओखा हरिद्वार साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस

14328 एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 4:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन सुबह 8:45/8:55 और आगे, अगले दिन, सुबह 8:15 पर ओखा पहुँचेंगी। वापसी में 14327 एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को ओखा से सुबह 10:20 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन 11:25/11:35 पर पहुँचेंगी और आगे शाम 18:00 बजे हरिद्वार पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खम्भालीया, द्वारका, ओखा

कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

Uncategorised

मध्य रेल की 16 जोड़ी दीपावली विशेष गाड़ियाँ

24 सितंबर 2026, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल ने दीपावली पर्व में, मुम्बई, पुणे से उत्तर भारत मे गोरखपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर के लिए, विदर्भ में मुम्बई, पुणे से नागपुर, अमरावती के लिए, मुम्बई से कोल्हापुर, लातूर, सावंतवाड़ी और दक्षिण भारत के लिए चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के लिए विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है। यात्रीगण यह बात भी जान ले, निम्नलिखित विशेष गाड़ियोंको विशेष किराया दर लागू रहेगा। विशेष गाड़ियोंकी सूची निम्नप्रकार है।

आरक्षण की तिथियां :

उत्तर भारत के लिए विशेष गाड़ियाँ

1 : 01123/24 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष (09/10 से 22/11 तक 13-13 फेरे)

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

समयसारणी :

2 : 01051/52 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष (14/10 से 20/11 तक 12-12 फेरे)

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी, बनारस

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

समयसारणी :

3 : 01431/32 पुणे – गाजीपुर सिटी – हड़पसर द्विसाप्ताहिक विशेष (09/10 से 22/11 तक 13-13 फेरे)

स्टोपेजेस : पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

4 : 01415/16 पुणे – गोरखपुर – हड़पसर प्रतिदिन विशेष (09/10 से 22/11 तक 44-44 फेरे)

स्टोपेजेस : पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, बेलापुर,  कोपरगाँव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झाँसी, औराई, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

5 : 01079/80 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोरखपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन विशेष (16/10 से 18/11 तक 32-32 फेरे)

स्टोपेजेस : मुम्बई, दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झाँसी, औराई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद,

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

विदर्भ के लिए

6 : 02129/40 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (17/10 से 22/11 तक 6-6 फेरे)

स्टोपेजेस : मुम्बई, दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगाँव, अकोला, मूर्तिजापुर, बड़नेरा, धामनगांव, वर्धा, नागपुर

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

7 : 01201/02 नागपुर पुणे नागपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (08/10 से 20/11 तक 13-13 फेरे)

स्टोपेजेस : नागपुर, वर्धा, धामनगांव, बड़नेरा, अकोला, शेगाँव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौण्ड कॉर्ड, उरुली, पुणे

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

8 : 01209/10 नागपुर पुणे नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (10/10 से 22/11 तक 7-7 फेरे)

स्टोपेजेस : नागपुर, वर्धा, धामनगांव, बड़नेरा, अकोला, शेगाँव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौण्ड कॉर्ड, उरुली, पुणे

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

9 : 01403/04 पुणे अमरावती पुणे साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष (13/10 से 18/12 तक 6-6 फेरे)

स्टोपेजेस : पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगाँव, अकोला, मूर्तिजापुर, बड़नेरा, अमरावती

कोच संरचना : 03 वातानुकूलित टू टियर, 15 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

कोल्हापुर, लातूर के लिए

10 : 01418/17 कोल्हापुर मुम्बई कोल्हापुर साप्ताहिक विशेष ( 15/10 से 19/11 तक 6-6 फेरे)

स्टोपेजेस : कोल्हापुर, हातकानांगले, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, लोनन्द, जेजुरी, पुणे, लोनावला, कल्याण, ठाणे, दादर, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच

11 : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस लातूर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष (13/10 से 24/11 तक 13-13 फेरे)

स्टोपेजेस : मुम्बई, दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, उरुली, दौण्ड, भिगवन, जेउर, कुरडूवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव, हरंगुल, लातूर

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

12 : 01451/52 कोल्हापुर कलबुर्गी कोल्हापुर छह दिवसीय विशेष (10/10 से 15/12 तक 32-32 फेरे)

स्टोपेजेस : कोल्हापुर, हातकानांगले, जयसिंगपुर, मिरज, अरग, बेलांकी, सुलगारे, कवठे महांकाल, लंगरपेठ, ढालगांव, म्हसोबा डोंगरगांव, जवला, वसुड़, सांगोला, पंढरपुर, मोडलीम्ब, कुरडूवाड़ी, सोलापुर, कलबुर्गी

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

दक्षिण भारत मे चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम के लिए

13 : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस चेन्नई बीच मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (14/10 से 19/11 तक 6-6 फेरे)

स्टोपेजेस : मुम्बई, दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौण्ड, कुरडूवाड़ी, सोलापुर, कलबुर्गी, वाड़ी, कृष्णा, रायचुर, मन्त्रालयम रोड, अडोनी, गुंटकल, गुती, तादिपत्री, एरागुन्तला, कड़ापा, राजमपेटा, रेनिगुंटा, अर्कोनम, पैरामबुर, चेन्नई बीच

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 18 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार/एसएलआर कुल 22 LHB कोच

14 : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (10/10 से 22/11 तक 7-7 फेरे)

स्टोपेजेस : मुम्बई, दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, लोनन्द, सातारा, कराड, सांगली, मिरज, कुडाची, रायबाग़, घाटप्रभा, बेलगांवी, लोंडा, धारवाड़, हुब्बाली, कराजगी, हवेरी, रानीबेन्नूर, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमाकुरू, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 18 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार/एसएलआर कुल 22 LHB कोच

कोंकण रेलवे

15 : लोकमान्य तिलक टर्मिनस तिरुवनंतपुरम नॉर्थ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (18/10 से 21/11 तक 6-6 फेरे)

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ, सावंतवाड़ी, थिवीम, करमाळी, मडगांव, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमठा, मुरुडेश्वर, भटकळ, बिन्दुर मूकाम्बिका रोड, कुन्दापुरा, उडूपी, सुरथकल, ठोकुर, मंगालुरु जंक्शन, कासरगोड, कण्णूर, कोझिकोड, तिरुर, शोरणुर, त्रिशुर, अलवाये, एर्नाकुलम, कोट्टयायाम, चन्गनाशेरी, तिरुवल्ला, चेंगाणुर, मवेलिकारा, कयानकुलम, करूणागप्पलि, संस्थानकोट्टा, कोलम, वरकला, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

16 : 01179/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सावंतवाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (09/10 से 20/11 तक 7-7 फेरे)

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डे, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवाड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड़, नांदगांव, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ, सावंतवाड़ी रोड

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 04 वातानुकूलित टू टियर, 08 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर/जनरेटर कार कुल 24 LHB कोच

Uncategorised

कल से पुणे – हड़पसर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम शुरू, 4 अक्टूबर कई यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

18 सितंबर 2026, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

पुणे – हड़पसर के बीच दिनांक 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य पूरा कीया जाना है, अतः यात्रीगण से निवेदन है, निम्नलिखित परिपत्र देख कर, रेलवे हेल्पलाइन 139 से जानकारी लेकर या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से जानकारी लेकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

रद्द की जानेवाली यात्री गाड़ियाँ : निम्नलिखित 42 गाड़ियोंकी सूची देखिए। गाड़ी क्रमांक, कहाँसे कहाँ तक चलने वाली गाड़ी है, बाधित रहने वाली तिथि एवं कितने फेरे बाधित हो रहे है यह दिया गया है।

निम्नलिखित 25 गाड़ियाँ निर्देशित तिथियोंको अपने नियमित मार्ग के बजाय परावर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इसके चलते यह गाड़ियाँ अपने नियमित समयसारणी से देरी से चल सकती है।

गाड़ी क्रमांक, गाड़ी कहाँ से कहाँ तक चलती है, कौनसे तिथि को बाधित रहेंगी, बाधित फेरोंकी संख्या एवं परावर्तित मार्ग और उस वजह से नियमित मार्ग के स्किप होनेवाले स्टोपेजेस

शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन : नियमित स्टेशन के बजाय मार्ग के अन्य स्टेशन पर समाप्त होना या यात्रा प्रारम्भ करना।

गाड़ी क्रमांक, गाड़ी कहाँ से कहाँ तक चलती है, कौनसे तिथि को बाधित रहेंगी, बाधित फेरोंकी संख्या एवं बदले हुए प्रारम्भ/समाप्त स्टेशन का नाम

मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जानेवाली 28 गाड़ियाँ :

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से ही देरी से प्रस्थान करने वाली गाड़ियाँ :

Uncategorised

पुणे बीड के बीच चलेगी प्रतिदिन ओवरनाइट एक्सप्रेस

16 सितंबर 2026, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083

अहिल्यानगर बीड़ के बीच नया रेल मार्ग पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। बीड़ से अहिल्यानगर प्रतिदिन मेमू गाड़ी भी चल रही है। इसके आगे जाकर अब बीड़ से पुणे प्रतिदिन संपर्क कराने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस गाड़ी जल्द ही शुरू होने जा रही है।

नई गाड़ी की जानकारी निम्नलिखित है,

11433/34 पुणे बीड़ पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस

11433 एक्सप्रेस गाड़ी प्रतिदिन रात में 22:45 को पुणे से रवाना होकर अहिल्यानगर होते हुए सुबह 6:00 बजे बीड़ को पहुँचेंगी। वापसी में 11434 एक्सप्रेस गाड़ी प्रतिदिन रात 21:30 को बीड़ से रवाना हो कर प्रातः 5:20 को पुणे पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : पुणे, उरुली, दौण्ड कॉर्ड, श्रीगोन्दा रोड, अहिल्यानगर, नारायण डोह, न्यू आष्टी, अमळनेर भांडयांचे, बीड़

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 15 LHB कोच

संक्षिप्त समयसारणी :

उद्धाटन विशेष: 01401 बीड़ पुणे उद्धाटन विशेष दिनांक 17 सितम्बर को सुबह 11:30 को बीड़ से रवाना होकर शाम 19:45 को पुणे पहुँचेंगी।

उक्त परिपत्र में स्पष्ट किया है, पुणे बीड़ पुणे के नियमित फेरे 11433/34 के, आरम्भ की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।