Uncategorised

नई गाड़ी : मुम्बई बेंगलुरु के बीच चलेगी, मार्ग की धीमी, नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

10 मई 2026, रविवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

महाराष्ट्र एवं कर्नाटक क्षेत्र के यात्रिओंकी, मुम्बई से बेंगलुरु के बीच एक तेज, सुपरफास्ट गाड़ी की मांग वर्षोंसे रही है, और इस नई द्विसाप्ताहिक गाड़ी शुरू किए जाने के बाद भी कायम रहेंगी क्योंकि उक्त घोषित गाड़ी मार्ग की धीमी एक्सप्रेस गाड़ी है।

क्षेत्र के यात्रिओंको स्थानीय राजनीतिको द्वारा आश्वाषित किया जा रहा है, इस गाड़ी को सुधारित समयसारणी और वन्देभारत वातानुकूलित स्लिपर की संरचना में बदला जाएगा। हालाँकि अन्य मार्ग गुंटकल, वाड़ी, सोलापुर होकर एक सुपरफास्ट की घोषणा भी हुई है, मगर फिलहाल वह बात, घोषणा तक ही सीमित रही है।

चलिए, देखते है इस नई धीमी एक्सप्रेस गाड़ी की समयसारणी को

दिनांक 13 मई को 06557 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुम्बई उद्धाटन विशेष चलेगी।

और यह रहे, 16553/54 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुम्बई सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित फेरोंकी समयसारणी

16553 एक्सप्रेस सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु से प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को शाम 20:35 को रवाना होकर अगले दिन,देर शाम 20:40 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुम्बई पहुँचेंगी। वापसी में 16554 एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार एवं बुधवार रात 23:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन, देर रात 22:30 पर SMVB बेंगलुरु पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु, दावणगेरे, श्री सिध्धरुढ़ स्वामीजी हुब्बाली जंक्शन, धारवाड़, बेलगावी, मिरज, सांगली, कराड़, सातारा, लोनन्द, पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर श्रेणी, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 17 LHB कोच

इसके साथ ही दो और नई गाड़ियाँ चलने वाली है,

16559/60 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु बीदर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

16563/64 बेंगलुरु कैंट कलबुर्गी बेंगलुरु कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस

Leave a comment