12 मई 2026, मंगलवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083
पुणे मंडल के अकोलनेर – अहिल्यानगर एवं निंबलक स्टेशनों के बीच आधारभूत संरचना (दोहरीकरण) कार्य हेतु मेगा ट्रैफिक ब्लॉक
मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा दौंड-मनमाड खंड के अकोलनेर – अहिल्यानगर – निंबलक स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के संबंध में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य हेतु विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इन कार्यों के कारण कुछ रेलगाड़ियों के मार्गों में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। रेल सेवाओं पर प्रभाव निम्नानुसार रहेगा:
रेल ब्लॉक…. अकोळनेर, अहिल्यानगर, निंबळक में मनमाड पुणे खण्ड पर दिनांक 14, 15, 16, 17, 18 मई को….
निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द की गई है :
- गाड़ी संख्या 12114 नागपुर – पुणे गरीबरथ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12113 पुणे – नागपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026, 17.05.2026 एवं 18.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01415 पुणे – गोरखपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14.05.2026 से 18.05.2026 तक पुणे से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026 से 19.05.2026 तक गोरखपुर से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01449 पुणे – दानापुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01450 दानापुर – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को दानापुर से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12136 नागपुर – पुणे एक्सप्रेस विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12135 पुणे – नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01923 हडपसर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को हडपसर से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर – पुणे विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को जबलपुर से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 02131 पुणे – जबलपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन :
- गाड़ी संख्या 17629 हडपसर – हजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को हडपसर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा मार्ग से हजूर साहेब नांदेड़ पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 17630 हजूर साहेब नांदेड़ – हडपसर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को हजूर साहेब नांदेड़ से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से हडपसर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन – यशवंतपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026 को हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला, पुणे मार्ग से यशवंतपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 17323 हुबली – बनारस एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026 को हुबली से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से बनारस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026, 17.05.2026 एवं 18.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला मार्ग से अमरावती पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11026 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को अमरावती से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय अकोला, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 12627 केएसआर बेंगलुरु – नई दिल्ली एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को केएसआर बेंगलुरु से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से नई दिल्ली पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14.05.2026, 15.05.2026 एवं 16.05.2026 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 20657 हुबली – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026 को हुबली से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 20658 हजरत निजामुद्दीन – हुबली एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर मार्ग से हुबली पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 15030 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड मार्ग से गोरखपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 को यशवंतपुर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड मार्ग से हटिया पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11410 निजामाबाद – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को निजामाबाद से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जानकंपेट, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11409 पुणे – निजामाबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, जानकंपेट मार्ग से निजामाबाद पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 22590 हडपसर – बनारस एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026, 17.05.2026 एवं 18.05.2026 को हडपसर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड मार्ग से बनारस पहुंचेगी। इस गाड़ी को पनवेल, कल्याण एवं नासिक रोड में अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 22589 बनारस – हडपसर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14.05.2026, 15.05.2026 एवं 16.05.2026 को बनारस से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला, पुणे मार्ग से हडपसर पहुंचेगी। इस गाड़ी को नासिक रोड, कल्याण एवं पनवेल में अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 22140 अजनी – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को अजनी से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
मनमाड – निंबलक खंड में गाड़ियों का रेगुलेशन
- गाड़ी संख्या 01450 दानापुर – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026 को मनमाड – निंबलक खंड में 03 घंटे रेगुलेशन की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन – वास्को द गामा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 15.05.2026 एवं 16.05.2026 को मनमाड – निंबलक खंड में 1.30 घंटे रेगुलेशन की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन – वास्को द गामा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को मनमाड – निंबलक खंड में 01 घंटे रेगुलेशन की जाएगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग से चलेगी।
सेंट्रल रेलवे ने पुणे डिवीज़न के अकोलनेर-अहिल्यानगर-निंबलक सेक्शन में डबलिंग प्रोजेक्ट के काम की वजह से नीचे दी गई ट्रेनों की सर्विस को कुछ समय के लिए बदलने की जानकारी दी है।
1) 17323 हुबली – बनारस एक्सप्रेस, JCO दिनांक 15.05.2026, उसे सोलापुर से परावर्तित कर, कुर्दुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर के रास्ते मनमाड़ भेजा जाएगा।
2) 12627 बेंगलुरु सेन्ट्रल – नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस JCO दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 और 17.05.2026, उसे सोलापुर से परावर्तित कर कुर्दुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर के रास्ते मनमाड़ भेजा जाएगा।
3) 20657 हुबली – हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस JCO दिनांक 15.05.2026 उसे सोलापुर, कुर्दुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और मनमाड के रास्ते भेजा जाएगा।
4) 20658 हज़रत निज़ामुद्दीन – हुबली एक्सप्रेस, JCO दिनांक 17.05.2026 उसे मनमाड से परावर्तित कर छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, लातूर रोड, कुर्दुवाड़ी के रास्ते सोलापुर भेजा जाएगा।
5) 22685 यशवंतपुर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस JCO दिनांक 16.05.2026 उसे पुणे से परावर्तित कर लोनावाला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक रोड के रास्ते मनमाड़ भेजा जाएगा।
6) 12780 हज़रत निज़ामुद्दीन – वास्को-डा-गामा गोवा एक्सप्रेस, JCO दिनांक 15.05.2026 और 16.05.2026 उसे मनमाड से निम्बालक के सेक्शन में 1 घंटा 30 मिनट के लिए रेगुलेट कीया जाएगी। यही ट्रेन, जो 17.05.2026 को शुरू होगी, मनमाड-निम्बालक सेक्शन में 1 घंटे के लिए रेगुलेट की जाएगी।
7) 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन – यशवंतपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 15.05.2026 उसे मनमाड से परावर्तित कर नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावाला के रास्ते पुणे लाई जाएगी।
रेलगाड़ियों का पुनर्निर्धारण :
- गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 17.05.2026 को गाजीपुर सिटी से 04 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12221 पुणे – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.05.2026 को पुणे से 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों की जानकारी ध्यान में रखें। ये ब्लॉक आधारभूत संरचना के उन्नयन एवं सुरक्षित रेल संचालन हेतु आवश्यक हैं। यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है।
