15 मई 2026, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083
बहुप्रतीक्षित सम्पर्कता नान्देड़ मुम्बई वाया अकोला, भुसावल यात्री सेवा, आखिरकार दिनांक 19 मई को शुभारंभ कर अगले सप्ताह से ही नियमित दौड़ शुरू कर देंगी। नान्देड़, हिंगोली, वाशिम जिले के असंख्य यात्रिओंकी भुसावल होकर यात्री सेवा की वर्षोंसे माँग थी। इस मांग को बीते कुछ वर्षों पहले विशेष गाड़ियोंके स्वरूप में लाया गया था मगर मौसमी दौड़ के बाद उन्हें बन्द कर दिया गया। लेकिन स्थानीय यात्री संघठन डटे रहे और रेल प्रशासन को बात माननी पड़ी।
दिनांक 19 मई मंगलवार को रेल मंत्रीजी 07667 हुजुरसाहिब नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस शुभारंभ विशेष को असंख्य यात्रिओंके उत्साहपूर्ण उपस्थिति में, हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।


नियमित फेरे :
1: 17667/68 हुजुरसाहिब नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस
17667 एक्सप्रेस दिनांक 20 मई से प्रत्येक बुधवार को रात 21:15 को हुजुरसाहिब नान्देड़ से रवाना होकर अगले दिन, दोपहर 13:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 17668 एक्सप्रेस दिनांक 21 मई से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 16:55 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन, सुबह 9:10 पर हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशीम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, मनमाड़, नाशिक रोड, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच
समयसारणी :


2 : 1765/66 हुजुरसाहिब नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस
17665 एक्सप्रेस दिनांक 25 मई से प्रत्येक सोमवार को रात 21:15 को हुजुरसाहिब नान्देड़ से रवाना होकर अगले दिन, दोपहर 13:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 17666 एक्सप्रेस दिनांक 26 मई से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 16:35 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन, सुबह 9:10 पर हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशीम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड़, नाशिक रोड, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर/जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच
समयसारणी :

