01 मई 2026, शुक्रवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2083
मराठवाड़ा पर भी रेल प्रशासन की मेहर नजर हुई है। 77623/24 पूर्णा – जालना / जालना – हुजुरसाहिब नान्देड़ के बीच 8 कोच की डेमू सवारी गाड़ी दिनांक 04 मई से पूर्णा से एवं 05 मई से जालना से चलेंगी। हुजुरसाहिब नान्देड़ एवं जालना से तिरुचाणूर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ियाँ और तिरुपति पंढरपुर तिरुपति नई साप्ताहिक एक्सप्रेस, 17663/64 रायचूर परभणी रायचूर का जालना तक विस्तार की घोषणाएं की गई है। आइए, देखते है जानकारी विस्तार से,
17633/34 हुजुरसाहिब नान्देड़ तिरुचानूर हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस
17633 एक्सप्रेस दिनांक 09 मई से प्रत्येक शनिवार को नान्देड़ से 16:45 को चलकर अगले दिन, रविवार को दोपहर 12:20 तिरुचानूर को पहुँचेंगी। वापसी में 17634 एक्सप्रेस दिनांक 10 मई से प्रत्येक रविवार को 19:45 को तिरुचानूर से रवाना होकर सोमवार को 18:20 बजे नान्देड़ पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण कुल 16 ICF कोच
स्टोपेजेस : हुजुरसाहिब नान्देड़, बासर, निजामाबाद, कोरातला, लिंगमपेट जगतियाल, करीमनगर, पेड़ापल्ली, जामिकुण्टा, वरंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, बापटला, चिराला, ओंगल, नेल्लूर, रेनिगुंटा, तिरुचानूर

77623/24 पूर्णा जालना/ जालना हुजुरसाहिब नान्देड़ प्रतिदिन सवारी डेमू
कोच संरचना : 08 कोच द्वितीय श्रेणी

17623/24 जालना तिरुचानूर जालना साप्ताहिक एक्सप्रेस
17623 एक्सप्रेस दिनांक 11 मई से प्रत्येक सोमवार को जालना से सुबह 7:00 बजे चलकर अगले दिन, मंगलवार को दोपहर 12:00 तिरुचानूर को पहुँचेंगी। वापसी में 17624 एक्सप्रेस दिनांक 12 मई से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 15:15 को तिरुचानूर से रवाना होकर बुधवार को रात 21:00 बजे जालना पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 03 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण कुल 22 ICF कोच
स्टोपेजेस : जालना, परतुर, परभणी, गंगाखेड़, परली वैजनाथ, लातूर रोड, उदगीर, बीदर, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, चारलापल्ली, पागीडीपल्ली, नालगोंडा, मरियालागुड़ा, गुण्टूर, तेनाली, बापटला, चिराला, ओंगल, नेल्लूर, गुडूर, रेनिगुंटा, तिरुचानूर

17437/38 तिरुपति पंढरपुर तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस
17437 एक्सप्रेस दिनांक 16 मई से प्रत्येक शनिवार को तिरुपति से 16:00 बजे चलकर अगले दिन, रविवार शाम 19:00 को पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 17438 एक्सप्रेस दिनांक 17 मई से प्रत्येक रविवार को रात 20:00 को पंढरपुर से रवाना होकर सोमवार को रात 23:30 बजे तिरुपति पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 14 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण कुल 22 ICF कोच
स्टोपेजेस : तिरुपति, रेनिगुंटा, राजमपेट, कड़ापा, एरागुन्तला, तादिपत्री, गुटी, धोन, करनूल सिटी, गडवाल, वानापार्थी रोड, महबूबनगर, शादनगर, काचेगुड़ा, सिकंदराबाद, बेगमपेट, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, जाहिराबाद, बीदर, उदगीर, लातूर रोड, लातूर, धाराशिव, बार्शी टाउन, कुरडुवाडी, मोडलिम्ब, पंढरपुर

17663/64 रायचूर जालना रायचूर प्रतिदिन एक्सप्रेस
पूर्व संचलित 17663/64 रायचूर परभणी / नान्देड़ रायचूर एक्सप्रेस एवं 07663/64 परभणी जालना परभणी विशेष गाड़ियोंका सम्मिलन कर दिनांक 05/06 मई से यह गाड़ी सीधी रायचूर से जालना के बीच चलाई जाएगी। रायचुर से परभणी के बीच की पुरानी समयसारणी में कोई बदलाव नही हुवा है।


