Uncategorised

नियमितीकरण के दौर में संघमित्रा की क्लोन भी शामिल

20 अगस्त 2026, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083

भारतीय रेल प्रशासन ने सभी लोकप्रिय विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट या जरूरत के हिसाब से मेमू/डेमू गाड़ियोंको सवारी यात्री सेवाओंमें बदलना शुरू किया है। इससे यात्रिओंको नियमित किराया दरों में और समयबद्ध चलनेवाली गाड़ियोंकी सेवा मिल पाएगी। इसी कड़ी में पटना – बंगलुरू के बीच चल रही प्रतिदिन संघमित्रा क्लोन विशेष गाड़ी 03251/52 को 22365/66 दैनंदिन सुपरफास्ट सेवा में लाया जा रहा है। 

22365/66 दानापुर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु दानापुर प्रतिदिन सुपरफास्ट

22365 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01 सितम्बर से, दानापुर से प्रतिदिन दोपहर 14:45 को बेंगलुरु के लिए चलेगी। वापसी में 22366 सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 03 सितंबर से, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से प्रतिदिन रात 23:50 को दानापुर के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, ओंगल, गुडूर, पेरम्बूर, काटपाडी, जोलरपट्टी, बांगरपेट, व्हाइटफील्ड, सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टु टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 07 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF उत्कृष्ट कोच

समयसारणी : ज्ञात रहे, WTT समय केवल वर्किंग स्टाफ के लिए है।

19419/20 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (09419/20)

19419 एक्सप्रेस अहमदाबाद से दिनांक 24 अगस्त से, प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:20 को चलकर बुधवार को प्रातः 3:35 पर तिरुचिरापल्ली पहुँचेंगी। वापसी में 19420 एक्सप्रेस तिरुचिरापल्ली से दिनांक 27 अगस्त से, प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5:45 पर रवाना होकर शुक्रवार को रात 21:15 पर अहमदाबाद पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, वाड़ी, कृष्णा, रायचुर, मन्त्रालयम रोड, अडोनी, गुंटकल, तादिपत्री, कड़प्पा, रेनिगुंटा, अरकोनम, पेरम्बूर, चेन्नई एग्मोर, ताम्बरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कड्डलोर, चिदम्बरम, सरकाजी, वैतिस्वरण कोइल, माइलादुथुराई, कुम्बकोणाम, पापनाशम, थांजावूर, तिरुचिरापल्ली

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF उत्कृष्ट कोच

Uncategorised

और दो विशेष गाड़ियाँ हो रही है नियमित। यात्रिओंको मिलेगी अमृतभारत की सौगात और ‘विशेष’ के अतिरिक्त किरायों से मुक्ति!

19 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083

यूँ कहे तो बीते 8-10 दिनों में उत्तरप्रदेश से जुड़ी, यह छठी, सांतवीं साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ियाँ होंगी जो विशेष से मेल/एक्सप्रेस के रूपांतरण वाले अध्याय में दर्ज होंगी। कुछ लोग इन लगातार नई गाड़ियोंकी घोषणाओं को उत्तरप्रदेश के आगामी चुनावों से जोड़ रहे है। इसे मतदाताओं पर “अमृत का चुनावी छिड़काव” कहे जा रहे है। खैर, आम यात्रिओंके लिए तो फायदा ही फायदा है। एक तो विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंसे आजादी और अमृतभारत एक्सप्रेस की आरामदायक, सुरक्षित यात्रा का अनुभव।

19423/24 अहमदाबाद भागलपुर अहमदाबाद साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस  वाया रतलाम, कोटा, टूण्डला, पटना

19423 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 26 अगस्त से, प्रत्येक बुधवार को शाम 18:30 पर अहमदाबाद से चलकर शुक्रवार की सुबह 6:40 पर भागलपुर पहुँचेंगी। वापसी में 19424 अमृतभारत एक्सप्रेस, दिनांक 28 अगस्त से, प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 16:45 को भागलपुर से चलकर रविवार सुबह 5:25 को अहमदाबाद पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : अहमदाबाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मन्डी, रामगंज मन्डी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, ईदगाह आग्रा, टूण्डला, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, कियूल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर

कोच संरचना : 11 स्लिपर, 08 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत LHB कोच

15095/96 गोरखपुर दिल्ली गोरखपुर साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

15095 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को रात 22:45 ओर गोरखपुर से चलकर शुक्रवार को दोपहर 12:50 पर दिल्ली जंक्शन पहुँचेगी। वापसी में 15096 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 14:00 को दिल्ली जंक्शन से चलकर शनिवार को सुबह 6:30 पर गोरखपुर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मोरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन

कोच संरचना : 11 स्लिपर, 08 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत LHB कोच

Uncategorised

मध्य रेल की छह जोड़ी विशेष गाड़ियाँ, नियमित होगी। यात्रिओंको मिलेगी, अतिरिक्त किरायोंसे आजादी

15 अगस्त 2026, शनिवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल ने आजादी के उस महापर्व पर यात्रिओंके लिए अनुपम उपहार लाया है। अपनी छह जोड़ी लोकप्रिय विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में बदलने की घोषणा की है। इससे यात्रिओंको, उक्त गाड़ियोंमें यात्रा करने के दौरान लगने वाले विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंसे निजात मिलेगी।

11429/30 हड़पसर हरंगुल हड़पसर प्रतिदिन एक्सप्रेस (01487/88 विशेष)

यह गाड़ी दोनों दिशाओं से, दिनांक 15 अगस्त से नियमित मेल/एक्सप्रेस के श्रेणी में परिचालित की जाएगी।

स्टोपेजेस : हड़पसर, उरुली, केडगांव, दौण्ड जंक्शन, केत्तुर, जेउर, केम, कुरडुवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव, मुरुड, हरंगुल

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 17 LHB कोच

11043/44 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (01025/26 विशेष)

11043 एक्सप्रेस दिनांक 17 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार दादर से बलिया के लिए रवाना होगी और वापसी में 11044 एक्सप्रेस दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से दादर के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगपुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा,  चित्रकूट धाम कार्वी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन,  औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF उत्कृष्ट कोच

11047/48 दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिवसीय एक्सप्रेस (01027/28 विशेष)

11047 एक्सप्रेस दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 11048 एक्सप्रेस दिनांक 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, एवं शनिवार को गोरखपुर से दादर के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगपुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा,  चित्रकूट धाम कार्वी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन,  औड़िहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF उत्कृष्ट कोच

11304/03 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (01435/36)

11304 एक्सप्रेस दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को सोलापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होंगी। वापसी में 11303 एक्सप्रेस दिनांक 19 से प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सोलापुर के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : सोलापुर, अक्कलकोट रोड, गाणगापुर रोड, कलबुर्गी, ताज सुल्तानपुर, हुमनाबाद, बीदर, भालकी, उदगीर, लातूर रोड, लातूर, मुरुड, धाराशिव, बार्शी टाउन, कुरडुवाड़ी, दौण्ड जंक्शन, पुणे, लोनावला, पनवेल, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF उत्कृष्ट कोच

11419/20 पुणे कोल्हापुर पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस (01023/24 विशेष)

दिनांक 20 अगस्त से 11419/20 एक्सप्रेस पुणे एवं कोल्हापुर के बीच प्रतिदिन चलेगी।

स्टोपेजेस : पुणे, सासवड़, जेजुरी, नीरा, लोनन्द, वाठार, सातारा, कोरेगांव, रहिमतपुर, तारगाव, मसूर, कराड, टाकरी, किर्लोस्करवाड़ी, भिलावड़ी, सांगली, मिरज, जयसिंगपुर, हातकनांगले, रुकडी, वलवाड़े, कोल्हापुर

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच

11313/14 सोलापुर अनकापल्ले सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (01477/78 विशेष)

दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को 11313 एक्सप्रेस सोलापुर से अनकापल्ले के लिए चलेगी। वापसी में दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को 11314 एक्सप्रेस अनकापल्ले से सोलापुर के लिए चलेगी।

स्टोपेजेस : सोलापुर, अक्कलकोट रोड, दुधनी, गाणगापुर रोड, कलबुर्गी, वाड़ी, यादगीर, कृष्णा, रायचुर, मन्त्रालयम रोड, अडोनी, गुंटकल, अनन्तपुर, धर्मावरम, कादिरी, मदनापल्ले रोड, पिलर, पकाला, तिरुपति, रेनिगुंटा, कालाहस्ती, नेल्लूर, आँगल, चिराला, तेनाली, विजयवाड़ा, इलुरु, ताड़ेपल्ली गुडम, निडाडवोलु, राजामुंदरी, सामलकोट, अन्नावराम, एलमन्चिली, अनकापल्ले

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF उत्कृष्ट कोच

Uncategorised

खुशखबर : बड़नेरा – नासिक के बीच किफायती सवारी (पैसेंजर) मेमू

14 अगस्त 2026, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083

भुसावल मण्डल के बड़नेरा से नासिक तक यात्रा करने वाले यात्रिओंके लिए बहुत ही किफायती यात्रा उपलब्ध होने जा रही है।

अब तक 01211/12 क्रमांक से परिचालित बड़नेरा – नासिक – बड़नेरा मेमू विशेष को 15 अगस्त से नियमित सवारी मेमू में तब्दील किया जा रहा है। इसका गाड़ी क्रमांक 61129/30 हो जाएगा। जिससे इस गाड़ी के किरायोंमे मेल/एक्सप्रेस की जगह सवारी गाड़ी के किराए लागू हो जाएंगे। बड़नेरा से नासिक का किराया जो लगभग ₹170/- लग रहा है, घट कर मात्र ₹90/- रह जाएगा।

भुसावल – बड़नेरा खण्ड पर संक्रमण काल से पहले 3 जोड़ी सवारी गाड़ियाँ चल रही थी उनमें से  भुसावल – वर्धा एक्सप्रेस में बदल गई और भुसावल – नागपुर बन्द हो गई। केवल भुसावल – बड़नेरा सवारी चल रही है। उसी तरह भुसावल – नासिक खण्ड पर दो जोड़ी सवारी परिचालित थी, दोनों भी एक्सप्रेस में बदल गई। ऐसी सूरत में यह विशेष गाड़ी का सवारी मेमू में लाया जाना, इस क्षेत्र के यात्रिओंके लिए सुखद आश्चर्य है।

आइए, इस नई मेमू की समयसारणी देखते है,

61130/29 बड़नेरा नासिक रोड बड़नेरा प्रतिदिन मेमू

स्टोपेजेस : बड़नेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, कजगांव, चालीसगांव, नंदगांव, मनमाड़, लासलगांव, निफाड़, नासिक रोड

कोच संरचना : 12 मेमू कोच

Uncategorised

प्रयागराज मुम्बई दरम्यान वाया भुसावल होकर दो नई अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलेंगी।

12 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083

मुम्बई से प्रयागराज साधने में दो साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंकी घोषणा हुई है, जो निम्नप्रकार है।

20436/35 प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन वाया जबलपुर, भुसावल साप्ताहिक अमृतभारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20436 अमृतभारत सुपरफास्ट प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन से शाम 18:10 को चलकर शनिवार दोपहर 15:45 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 20435 अमृतभारत सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार को शाम 17:20 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रविवार दोपहर 12:40 को प्रयागराज जंक्शन पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : प्रयागराज जंक्शन, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के LHB कोच

14121/22 सूबेदारगंज (प्रयागराज) लोकमान्य तिलक टर्मिनस सूबेदारगंज (प्रयागराज) वाया गोविन्दपुरी, बान्दा, जबलपुर, भुसावल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

14121 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 को चलकर शुक्रवार शाम 20:50 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 14122 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को रात 22:50 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रविवार सुबह 7:30 को  सूबेदारगंज पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी, भरवा सुमेरपुर, रगौली, बान्दा, चित्रकुटधाम कार्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के LHB कोच

दोनोंही अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियाँ जल्द ही शुरू हो सकती है।