30 एप्रिल 2026, गुरुवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083
17295/96 काकीनाडा टाउन हिसार काकीनाडा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस
07717/18 यह विशेष गाड़ी चलाई जा रही थी जिसे मई के पहले सप्ताह से नियमित किया जा रहा है। सुदूर बसे हुए राजस्थानियों के लिए, उनकी कर्मभूमि को जन्मभूमि से जोड़ने वाली यह गाड़ी, बड़ी सौगात है।
17295 एक्सप्रेस दिनांक 05 मई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को काकीनाडा से सुबह 5:40 को रवाना होकर गुरुवार 13:40 को हिसार पहुंचाएगी। वापसी में 17296 एक्सप्रेस दिनांक 08 मई 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 14:10 को हिसार से रवाना हो कर रविवार रात 21:35 को काकीनाडा टाउन पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल कुल 22 कोच
स्टोपेजेस : काकीनाडा टाउन, सामलकोट, राजामुंदरी, ताड़ेपल्लीगुडम, इलुरु, विजयवाड़ा, गुण्टूर, मिरयालागुड़ा, नालगोंडा, चारलापल्ली, मेड़चाल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगाँव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, धरणगाव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, हिसार

