Uncategorised

ब्रांडेड और प्रिमियम, भारतीय रेल की प्राइवेट सर्विसेज।

भारतीय रेल निजीकरण की ओर निकल पड़ी है। देश के हर न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया में यह खबरें विस्तारसे आ चुकी है। आगे की ख़बर यह है, इन दो मार्ग, लखनऊ दिल्ली और मुम्बई अहमदाबाद के अलावा और 24 मार्ग पर प्राइवेट ट्रेन की संभावना तलाशने काम जारी किया जा चुका है।

कुल 24 मार्गोंमे 14 मार्गपर इण्टरसिटी ट्रेन और 10 मार्गोंपर लम्बी दूरी की गाड़ियाँ चलाने की रेल प्रशासन सोच रहा है। लम्बी दूरी के मार्ग है, दिल्ली – मुम्बई, दिल्ली – लखनऊ, दिल्ली – कटरा, दिल्ली – हावड़ा, दिल्ली – हैदराबाद, दिल्ली – चेन्नई, मुम्बई – हावड़ा, चेन्नई – हावड़ा, चेन्नई – मुंबई।

इंटरसिटी ट्रेन चलाने के मार्ग है, मुम्बई – अहमदाबाद, मुम्बई – पुणे, मुंबई – औरंगाबाद, मुम्बई – मडगांव, दिल्ली – चंड़ीगढ़ / अमृतसर, दिल्ली – जयपुर / अजमेर, हावड़ा – टाटानगर, हावड़ा – पटना, हावडा – पूरी, सिकंदराबाद – विजयवाडा, चेन्नई – बंगालुरु , चेन्नई – कोयम्बटूर, चेन्नई – मदुरै, एर्नाकुलम – तिरुवनंतपुरम।

इसके अलावा रेलवे, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और सिकंदराबाद की उपनगरीय गाड़ियाँ भी प्राइवेट प्लेयर्स को सौपने की सम्भावनाए तलाश रहा है।

उपरोक्त सभी रेलवे मार्ग गाड़ियोंके सर्वाधिक मांग वाले मार्ग है। कोई भी सेवाओं में जब प्रायवेट प्लेयर्स की एंट्री करवाई जाती है तब यात्रिओंको विश्वस्तरीय सेवांए उपलब्ध होंगी ऐसी अपेक्षाएं यात्रिओंने रखना बिल्कुल वाज़िब है। प्रिमियम शेड्यूल, प्रिमियम कैटरिंग सर्विसेज और प्रिमियम स्तर की आवभगत इस तरह की सेवाएं, ज़ाहिरसी बात है सुपर प्रिमियम देनेपर ही मिलनी है। तो यात्रीगण तैयार?

Leave a comment