12045 / 12046 नई दिल्ली चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस जो हफ्ते में छह दिन चलती है है, उसके सेवाओंके दिन में मार्च 2020 से तब्दीलियां की जा रही है। यात्रीगण कृपया इस बात को नोट करें।


15601 /15602 नई दिल्ली सिल्चर नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एवं 12501 / 12502 नई दिल्ली गुवाहाटी नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 01 अप्रेल 2020 से नए नम्बरोंके साथ चलाई जाएगी। अग्रिम आरक्षण करनेवाले यात्रीगण कृपया इस बात को नोट करें।

रेलवे में रेल गाडीको कई तरह के डिब्बे जुड़े हुए रहते है। वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय वर्ग, वातानुकूलित 3 टियर, कुर्सीयान, द्वितीय श्रेणी स्लिपर आदी। इन सभी वर्गोंके लिए रेलवे कोड का उपयोग करती है, जो हमारे टिकट पर, गाड़ियोंके डिब्बों पर और प्लेटफार्म के इंडिकेटर पर दिखाई देता है। उन सभी कोड की लिस्ट आपको बता देते है, ताकी आपको परेशानी ना हो।

