बड़ी मन्नतोंके बाद आखिर वो घड़ी आ ही गयी की पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस महीनों बीतने के बाद, अपने निर्धारित मार्गपर दिनांक 07 मार्चसे चलने वाली है।
जी हाँ दिनांक 07 मार्च को 11025 भुसावल से पुणे की ओर जानेवाली हुतात्मा एक्सप्रेस और वैसे ही 11026 पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग याने पुणे, चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक होकर मनमाड़ और आगे भुसावल जाएगी।
लेकिन….
ज्यादा खुश होने की जरूरत नही है।
यह सिर्फ एक ही दिन का खेला है।
दिनांक 08 मार्च से 16 मार्च तक यह गाड़ी 11025/11026 पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस फिर से डाईवर्ट होकर याने दौंड बाईपास, अहमदनगर होकर ही मनमाड़ जानेवाली है।
पता नही, कौनसा टोंटका है, जो सिर्फ एक दिन गाड़ी को निर्धारित मार्ग पर चलने को मजबूर कर दिया और अगले ही दिन से फिर डाईवर्ट की जा रही है।
