Uncategorised

कल से भुसावल डिविजनमे शुरू हो जाएगी रेलवे की जरूरी मुव्हमेंट।

रेल्वेने अपने परिचालन कर्मचारियोमे चुस्ती लाने के लिए कल दिनांक 3 अप्रैल से कुछ जरूरी मुव्हमेंट शुरू करने का निर्णय लिया है। इसको आप एक कर्मचारियोंकी ड्रिल की तरह ले सकते है।

कल सुबह 8:00 बजे नांदगांव से घोटी के लिए एक स्टाफ़ स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी जो दोपहर के 13:30 तक नांदगांव लौट आएगी।

कल सुबह ही, भुसावल जंक्शन से तीनों मुख्य मार्गोंपर याने भुसावल से बडनेरा, भुसावल से नांदगांव और भुसावल से खण्डवा के लिए एक एक मालगाड़ी रवाना की जाएगी जिसे दोपहर तक भुसावल लौटना होगा। उसी तरह खण्डवा से, बडनेरा से और नांदगांव से भी मालगाड़ियाँ भुसावल के लिए रवाना की जा सकती है।

भुसावल डिवीजन के परिचालन विभाग, और सम्बंधित विभागोंके तकनीकी कर्मचारी इस मुव्हमेंट मे सहभागी रहेंगे। यह सारा कामकाज विभागीय अधिकारी वर्ग के निगरानी में किया जाएगा।

उक्त मुव्हमेंट में केवल पूर्वसूचित कर्मचारियोंको ही अपने परिचयपत्र साथ उपस्थिति रहने की अनुमति है। बिना परिचयपत्र के कोई भी कर्मचारी को स्टाफ़ मुव्हमेंट स्पेशल गाड़ियोंमे चढ़ने दिया नही जाएगा।

Leave a comment