Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए : राज्य सरकारोंके अनुरोधपर रद्द किए गए स्टापेजेस पर जारी किए गए टिकट रद्द किए जा रहे है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जो 250 रेल गाड़ियाँ चल पड़ी है। उन गाड़ियोंके, राज्य सरकारोंके अनुरोधपर रद्द किए गए स्टापेजेस पर जारी किए गए टिकट रेल प्रशासन द्वारा रद्द किए जा रहे है।

जो टिकट ऑनलाइन प्रणाली से ई-टिकट प्रकार में निकाले गए है, वह ऑटिमेटिक कैंसल किए जा रहे है और उनका पूर्ण रिफण्ड बिना किसी कैंसलेशन चार्जेस के अपने आप अकाउंट में जमा किया जा रहा है।

जो टिकट PRS काऊंटर्स से निकाले गए है और ई टिकटोंको भी रद्द किए जाने की सूचना SMS के जरिए यात्रिओंको भेजी गई है। रद्द किए गए PRS टिकटोंके रिफण्ड गाड़ी छूटने की तिथि से लेकर 30 दिनोंके भीतर काऊंटर्स से लिए जा सकेंगे।

निम्नलिखित परीपत्रक के अनुसार यात्रीगण अपने रिफण्ड ले सकते है।

Leave a comment