रेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि नियमित समय-निर्धारित ट्रेनों याने टाइमटेबल में निर्धारित की गई गाड़ियों के लिए 14 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले बुक किए गए सभी ट्रेन टिकटों को रद्द कर दिया जाना चाहिए और पूर्व में जारी किए गए परिपत्रकोंके अनुसार पूर्ण वापसी याने रिफण्ड कीया जाना चाहिए।
यह सूचना अनुसार, आपने 14 एप्रेल तक या उससे पहले जो भी रेल टिकट का अग्रिम आरक्षण किया है, वह सभी रद्द किए जाएंगे और नियमानुसार उसका रिफण्ड दिया जाएगा।
यदि आपके पास ई-टिकट है तो आपको रद्दीकरण का sms आ जाएगा और PRS काउंटर टिकट होगा तो आप रेलवे इनक़्वायरी से पूछताछ कर सकते है।
