Uncategorised

आलीशान रेलवे ईरान की।

भारतीय रेलवे की पैलेस ऑन व्हील्स, डेक्कन ओडिसी, रॉयल ओरिएंट एक्सप्रेस के लक्झरीयस के बारे में आपने सुना होगा। यह सभी पर्यटक रेल है। लेकिन ईरान रेलवे की ओवरनाइट चलने वाली नूर एक्सप्रेस के आलीशान यात्रा के बारे में आज हम बताने जा रहे है, जो कि आम यात्री गाड़ी है।

ईरान रेलवे में कई सारी लक्झरी ट्रेनें चलाई जाती है। उसमें नूर एक्सप्रेस, गझल एक्सप्रेस, पैराडाइस, साबा डबल डेक, ज़िंदगी लक्झरी, फड़क, पोलर सब्ज़, सब्ज़ आदी गाड़ियाँ ईरान रेलवे चलाता है और यह सब रेग्युलर गाड़ियाँ है।

हमारे आजकल के चलते दौर जैसे ही इरानियन रेलवे की सारी सीट्स फुल्ली रिजर्व्ड होती है, याने अनारक्षित टिकट्स का कोई मौका वहाँपर नही होता। गाड़ियोंमे सभी चार्जेस याने कैटरिंग, बेडिंग सम्मिलित होते है। 2 वर्ष से नीचे की आयु के लिए इंफन्ट टिकट जो कि 10% बिना किसी सीट के और यदि अलग से सीट होना हो तो वयस्क किराए के 50% किराया, 2 वर्ष से 12 वर्ष उम्र तक वयस्क किराए के 50% किराया लगता है। कुछ समय अग्रिम बुकिंग्ज के लिए 25 से 30% रियायत भी इरानियन रेलवे देती है।

कैंसलेशन के लिए गाड़ी छूटने के समय से 3 घंटे पहले तक 30% किराया काटा जाता है और गाड़ी छूटने के समय से 3 घंटे पहले से लेकर गाड़ी छूटने के आधे घंटे पहले तक 50% तो गाड़ी छूटने बाद कोई रिफण्ड नही ऐसी पद्धति है। सारे आरक्षित टिकट केवल ई मेल पर ही भेजे जाते है। टिकट आपको अपने ई मेल से प्रिंट कराने होंगे, रेलवे कोई प्रिंट नही देती।

यह तो हो गयी नियम और कायदोंकी बात, आइए इनकी लक्झरियस गाड़ियाँ देखते है।

Courtesy: Iranian railways website

Leave a comment