Uncategorised

कब होंगी ट्रेनें रेग्युलर, जब पार्सल स्पेशल की अवधी बढ़ गयी दिसम्बर तक?

गत 2-4 दिनोंसे रेल प्रशासन के परीपत्रक जारी हो रहे है, फलाँ पार्सल ट्रेन की अवधि 31 दिसम्बर 2020 तक बढ़ी तो किसी पार्सल ट्रेन को जनवरी 2021 तक बढ़ाया। भाई, चल क्या रहा है?

जब टाइमटेब्ल्ड पार्सल ट्रेनें चलनी है, इसका मतलब टाइमटेबल्ड यात्री ट्रेनोंका क्या? वह कब चलेगी? इस वर्ष के आखरी सप्ताह तक यह पार्सल गाड़ियाँ चलेगी तब तो यात्री ट्रेनोंका रेग्युलराइज होना मुश्किल लग रहा है। 30 राजधानीयाँ और 200 मेल / एक्सप्रेस गाड़ियाँ ही चलती रहेगी आनेवाले 6 महीनोंतक। हो सकता है, और भी इसी तरह की स्पेशल यात्री गाड़ियाँ और बढ़ें लेकिन टाइमटेबल्ड, हमेशा वाली गाड़ियाँ शायद ही पटरियोंपर दिखाई देगी।

वैसे भी ज़ीरो बेस टाइमटेबलिंग का काम जारी है और यह काम बेहद पेचीदा है। 508 सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में कन्वर्ट करना, तमाम गाड़ियोंको इस तरह के शेड्यूल में डालना की कोई गाड़ी किस के लिए पीटे नही और न ही किसी को क्रॉस करें। समय सारिणी की ऐसी पुनर्रचना जो ज़ीरो गाड़ियोंसे शुरू कर के 11,000 गाड़ियोंको सेट कर दे। है न दिमागपच्ची का काम? उसमे भी अलग अलग डिवीजन, अलग अलग ज़ोन में इन गाड़ियोंके समयोंसे तालमेल बिठाना है।

तो भैया, जहाँ तक हम समझते है और यह पार्सल स्पेशल के परीपत्रक आ रहे है, उससे तो लग रहा है की नया वाला टाइमटेबल शायद जनवरी 2021 में ही देखने मिलें। न न हम ऐसा नही चाहते, और न ही रेलवे ने ऐसी कोई घोषणा की है लेकिन बस अंदेशा लग रहा है। भगवान करें ऐसा न हो, गाड़ियाँ बस जल्द शुरू हो जाए या कमसे कम और 100 स्पेशल गाड़ियाँ ही बढा दी जाए।

पहले आप यह पार्सल स्पेशल्स के परीपत्रक तो देख लीजिए।

Leave a comment