कल भी हमने मध्य रेलवे की पुणे एवं भुसावल विभाग से गुजरने वाली गाड़ियोंके समय बदलाव की जानकारी आपको दी थी। आज यह 3 गाड़ियोंकी डिटेल्स है। समय बदलाव केवल मध्य रेलवे के सेक्शनोंमें ही किया जा रहा है।
यह जो भी समय की कटौती 10 मिनट से लेकर 30 मिनिटोंतक की गई है, यह पब्लिक ट्रेन टाइमिंग्ज की है। रेल कर्मचारियोंके ऑपरेटिंग स्टाफ के लिए जो वर्किग टाइमटेबल होता है उसमें कोई बदलाव नही किया गया है। इसका मतलब यह है की मध्य रेलवे पर टाइमटेबल में जो भी लूज टाइमिंग्ज दिए गए थे उनको समेटना, टाइट करना रेलवे ने शुरू कर दिया है।
आनेवाले टाइमटेबल में आपको इसका असर गाड़ियोंके एंटायर रन में देखने मिल सकता है। दरअसल जो भी इंटर डिविजनल या इंटर ज़ोनल स्टेशन होते है याने जिस स्टेशनपर दो अलग जोन या डिवीजन मिलते है वहाँपर रेलवे विभाग एक दूसरे को अपनी ट्रेनोंका हैण्डिंग ओवर, टेकिंग ओवर करते है इसीलिए वहाँपर लूज टाइमिंग्ज रखा जाता है और इससे अपने अपने ज़ोन या डिवीजन की पंक्चुअलिटी, समय पालनता व्यवस्थित रखी जाती है। चूँकि अब यह लूज टाइमिंग्ज घटाए या रद्द किए जा रहे है इसका मतलब गाड़ियोंको उनके रनिंग टाइम में ही कवर करना होगा। गाड़ियोंकी स्पीड, गति बढाकर और स्टेशनोंके क्रॉसिंग पॉइंट्स, रेलोंके घुमाव और अलग अलग स्पीड रिस्ट्रिक्शन को सुव्यवस्थित कर के यह सब किया जा रहा है।
यह सब बहोत टेक्निकल, तकनीकी वाला हो गया न? फिक्र न करे, आप बस इतनाही समझ लीजिए की गाड़ियोंकी गति बढाई जा रही है, स्टेशनोंपर व्यर्थ रुकने के समय कम किए जा रहे और इससे आप की गाड़ी अब तेज चलेगी, आप के गन्तव्योंपर थोड़ी पहले ही पोहोचाएगी।
कल और आज जो भी बदले समय दिए गए है, उस को नोट जरूर कर लीजिएगा।



