Uncategorised

यह कैसा ‘मिशन बिगिन अगेन’

जबसे हमारे देश मे लम्बे लॉक डाउन के बाद अनलॉक प्रकिया को शुरू किया गया है, महाराष्ट्र राज्य शासन ने भी ‘ मिशन बिगिन अगेन’ नामक अनलॉक अभियान शुरू किया है। मार्केट, दुकान, शॉप्स, शॉपिंग मॉल खुलवाना, व्यापार उद्योग व्यवसायोंको शुरू करना, प्रदेश की उतरी हुई अर्थव्यवस्था को फिरसे पटरी पर लाना यह अनलॉक करने का या यूं कहिए मिशन बिगिन अगेन का मूल उद्देश्य है।

हमारा भी मूल उद्देश्य रेल सम्बंधित जानकारी आप लोगोंतक पोहोचाना यही है, और हम सहजता से पटरी नही छोड़ते। आज भी हम वहीं कर रहे है। राज्य शासन ने ‘ मिशन बिगिन अगेन’ का कार्यक्रम तो शुरू कर दिया मगर व्यापारी अपनी जगह से हिल ही नही पाएगा तो मिशन बिगिन होगा कैसे? आज उद्योग, व्यापार, व्यवसायोंको आगे बढाने के लिए छोटे छोटे व्यापारियों को बड़े मार्केट से माल लाने शहर जाना ही पड़ता है। जब तक वह 4 होलसेल दुकानों पर जाकर मोलभाव नही जानेगा व्यापार कैसे कर पाएगा?

महाराष्ट्र में गांव स्तर, तहसील स्तर और जिला स्तर के बाद मुम्बई, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, नागपुर ऐसे बड़े शहर आते है जहा से छोटे व्यापारी अपना माल बुलवाते है या अपने उद्योंगों, कारखानोंसे बने माल के लिए बाजारपेठ ढूंढते है। अब राज्य शासनने राज्यअंतर्गत रेल यात्रा को मनाही कर रखी है और रेलवे ही एक ऐसा यातायात का साधन है जो किफायती, तेज गतिवाला और सर्वथा उपयुक्त है।

कोई भी व्यापार, व्यवसायी एक दिन में आ जा कर अपनी जरूरत के काम निबटाकर अपने व्यवसाय को गति दे सकता है। रेल यात्रा की मनाही को चलते, सड़क मार्ग से जाना कतई किफायती नही है। आगे ही व्यापार क्षेत्र में मंदी चली आ रही है, वैसे में सड़क मार्ग स अपना खुद का वाहन लेकर मार्केट तलाशना काफी महंगा पड़ता है। यह राज्य शासन की योजना ‘मिशन बिगिन अगेन’ के लिए सबसे बड़ी बाधा है।

सम्पूर्ण देश मे महाराष्ट्र के अलावा, किसी भी राज्य ने इस तरह का अपने ही राज्य में रेल द्वारा यात्रा करने से रोकने का मार्ग नही अपनाया है। बल्की कई राज्य तो रेलवे से अनुरोध कर के अपने राज्योंके लिए इण्टरसिटी विशेष गाड़ियोंकी व्यवस्था करवा रहे है, ताकि राज्योंके नागरिक अपना उद्योग व्यवसाय सुचारू तरीकेसे चला सके।

हम एक बार फिर राज्य शासन से अनुरोध करते है, अपनी रेल प्रशासन को राज्यान्तर्गत टिकट बुकिंग्ज को लेकर दी गयी कार्रवाई पर पुनर्विचार करें। राज्य के समझदार नागरिक मास्क, सैनीटाइजर और सोशल डिस्टेन्सिंग की सारी हिदायतें पाल कर अपनी और अपने सहयात्रियों की सारी सुरक्षा को ध्यान में रखकर रेल यात्रा कर सकते है।

Leave a comment