दक्षिण मध्य रेलवे की हैदराबाद से जयपुर और राजस्थान के लिए कई गाड़ियाँ नियमित चलती है। सिकंदराबाद हिसार, हैदराबाद जयपुर वाया औरंगाबाद वाया अकोला और वाया मनमाड़, नान्देड श्रीगंगानगर एक्सप्रेस और यह सारी गाड़ियाँ यात्रिओंमें बेहद लोकप्रिय भी है मगर फिलहाल द म रेलवे अपनी नियमित गाड़ियोंको चलवानी के बजाय हॉलिडे स्पेशल्स के लिए अनुमति मांग रहा है।
कुल 17 मार्ग चुने गए है,
उसमे सिकंदराबाद से सात मार्गोंपर, तिरुवनंतपुरम, गौहाटी, तिरुपति, काकीनाडा पोर्ट, नागरसोल, राजकोट और हावडा के बीच गाड़ियाँ होंगी।
हैदराबाद से चेन्नई, जयपुर के लिए वाया अकोला, खण्डवा और रक्सौल के लिए वाया बल्हारशाह, बिलासपुर होकर गाड़ियाँ चलाने की मांग रखी गयी है।
काचेगुड़ा से मैसूरु, कडप्पा से विसाखापट्टनम, पूर्णा से पटना, विजयवाड़ा से हुबली, तिरुपति से अमरावती, नागपुर से मुम्बई वाया नान्देड, औरंगाबाद और भुबनेश्वर से हावडा इन स्टेशनोंके बीच गाड़ियाँ चलवाने की माँग रखी गयी है।
यह सब नियमित गाड़ियोंके ही मार्ग है। हमे लगता है, कुछ फेरबदलोंके साथ यह गाड़ियाँ स्पेशल श्रेणी एवं केवल आरक्षित आसनोंके साथ यात्री सेवाओंमें लायी जाएगी। आप निम्नलिखित पत्र देख लीजिए।

