भारतीय रेलवे ने दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार करने की पूर्व प्रणाली को बहाल करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 10 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।
संक्रमण पूर्व कालमे, रेलवे अपने आरक्षण चार्ट्स दो बार निकलती थी, पहला चार्टिंग, गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था और दूसरा फाइनल चार्टिंग गाड़ी प्रस्थान से 30 मिनट से लेकर 5 मिनट पहले तक तैयार किया जाता था। पहले चार्टिंग के बाद, उपलब्ध आरक्षण पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ दूसरे आरक्षण चार्ट तैयार करने तक, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जा सकते थे। यही व्यवस्था रेल प्रशासन 10 अक्तूबर से पुनः स्थापित करने जा रहा है।
फर्स्ट और सेकन्ड, फाइनल चार्टिंग के बीच, रिफंड नियमों के प्रावधानों के अनुसार इस अवधि के दौरान पहले से ही बुक किए गए टिकटों को रद्द करने की भी अनुमति पहले के नियमोंनुसार दी जा रही है।
संक्रमण काल मे, गाड़ियोंके प्रस्थान के निर्धारित / पुनर्निर्धारित समय से 2 घंटे पहले दूसरे आरक्षण चार्ट बनाए जा रहे थे।
रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार, इस मामले की जांच की गई और यह निर्णय लिया गया की गाड़ी के प्रस्थान के निर्धारित / पुनर्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।
तदनुसार, करन्ट आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा, रेलवे की ऑनलाइन साइट पर और पीआरएस टिकट काउंटरों पर, दूसरे चार्ट की तैयारी से पहले उपलब्ध होगी।
