02035 पुणे नागपुर स्पेशल 07 फ़रवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को निकलेगी और 02036 नागपुर पुणे स्पेशल 06 फरवरी को प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी, 12135/36 पुणे नागपूर पुणे सुपरफास्ट की तरह डिब्बा संरचना और स्टापेजेस लेगी। निम्नलिखित समयसारणी पर ध्यान दीजिएगा, समय मे थोड़ा बदलाव है।

01151/52 दादर मडगाँव दादर स्पेशल सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को दोनोंही दिशासे चलेगी।

