07021/07419 हैदराबाद / तिरुपति वास्को डी गामा स्पेशल दिनांक 01 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 07022/07420 वास्को डी गामा तिरुपति / हैदराबाद स्पेशल दिनांक 02 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
यात्रिओंके विशेष जानने की बात यह है, मुख्य गाड़ी 07419/20 तिरुपति वास्को तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल है और 07021/22 यह गाड़ी उसकी हैदराबाद – गुंटकल – वास्को – गुंटकल – हैदराबाद लिंक एक्सप्रेस है।


भारतीय रेल ने यह निर्णय लिया है, तमाम लिंक एक्सप्रेस गाड़ियोंको बन्द किया जा रहा है। ऐसी ऐसी लिंक एक्सप्रेस गाड़ियाँ इस झीरो बेस प्रणाली में बन्द की गई है, जो उस इलाके की वर्षोंसे चली आ रही परम्पराएं बन चुकी थी। उक्त प्रतिदिन चलनेवाली लिंक एक्सप्रेस गाड़ियोंको बन्द करके उनके स्थान पर सप्ताह में 2 – 4 दिन चलने वाली गाड़ियाँ चलवा कर स्थानिक यात्रिओंको मना लिया है। आज भी राजस्थान की संपर्कक्रांति लिंक, इन्दौर जयपुर लिंक, निजामुद्दीन हुब्बाली लिंक ऐसी कई गाड़ियोंके यात्री उनकी प्रतिदिन चलनेवाली लोकप्रिय लिंक गाड़ियोंको मिस करते है।
तिरुपति/हैदराबाद वास्को लिंक को शुरू रखके रेल प्रशासन ने भुक्तभोगी यात्रिओंकी आशाओंको जीवित रखा है, की एक न एक दिन रेलवे को लिंक एक्सप्रेस के महत्व का एहसास होगा और या तो यह गाड़ियाँ शुरू की जाएगी या उनके बदले में यथोचित उपायोंको लागू किया जाएगा।
लिंक एक्सप्रेस की बातचीत के चक्कर मे महत्व की बात तो रह ही गयी, यह गाड़ी भी 1.3 किराया ज्यादा लेकर चलाई जाएगी और पूर्णतयः आरक्षित होगी।
