Uncategorised

मनमाड़ – दौंड खण्ड पर बेलापुर – पुण्ताम्बा रेल मार्ग हुवा दोहरा

29 मार्च  2023, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मनमाड़ से पुणे, मध्य रेल का महत्वपूर्ण रेल दोहरीकरण कार्य जारी है। छोटे छोटे खण्डों में यह कार्य साकार हो रहा है। यूँ तो दौंड से पुणे खण्ड मुम्बई – सोलापुर – वाड़ी रेल मार्ग का हिस्सा है, जो दोहरा विद्युतीकृत रेल मार्ग है। अब मनमाड़ से लेकर दौंड तक सम्पूर्ण मार्ग की स्थिति निम्नलिखित है,

मनमाड़ – कोपरगाँव : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ दोहरी रेल लाईन

कोपरगाँव – पुण्ताम्बा : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ एकहरी रेल लाईन

पुण्ताम्बा – बेलापुर : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ दोहरी रेल लाईन

बेलापुर – बेलवंडी : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ एकहरी रेल लाईन

बेलवंडी – काष्टी : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ दोहरी रेल लाईन

काष्टी – दौंड कॉर्ड कैबिन/दौंड जंक्शन : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ एकहरी रेल लाईन

बेलापुर – पुण्ताम्बा रेल दोहरीकरण के कार्य की तस्वीरें, वीडियो

तस्वीरें, वीडियो @archers_arrow, RailPost.in Telegram से साभार!

Leave a comment