11 अगस्त 2023, शुक्रवार, अधिक श्रावण, कृष्ण पक्ष, दशमी/एकादशी, विक्रम संवत 2080
दिनांक 13 से 15 अगस्त के दौरान आप भुसावल – मनमाड़ के रास्ते रेल यात्रा करने की सोच रहे, इस मार्ग दिनांक 14 अगस्त को रेल प्रशासन द्वारा, रेल तिहरीकरण हेतु तकनीकी रेल ब्लॉक की घोषणा की गई है। इस ब्लॉक के दौरान 35 गाड़ियाँ रद्द, 6 गाड़ियाँ आँशिक रद्द और 5 गाड़ियाँ नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसके अलावा 20 गाड़ियाँ जो भुसावल मनमाड़ मार्ग से गुजरने वाली थी, उन्हें परावर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से यह गाड़ियाँ अपने नियमित स्टेशनोंको स्किप करेंगी, नियमित समयसारणी से देरी से चलेंगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग से चलेंगी,
मनमाड़ से भुसावल की ओर चलनेवाली गाड़ियाँ :

1) 12221 पुणे हावड़ा दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस, JCO दिनांक 14/08/2023 पुणे से भुसावल के बीच परावर्तित रहेगी। दौंड कॉर्ड, मनमाड के बजाय लोनावला, पनवेल, वसई रोड, उधना, जलगांव के रास्ते चल कर भुसावल आएगी और आगे नियमित मार्ग से हावडा की ओर चलेगी।
2) 12627 बेंगलुरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 13/08/2023 गुंटकल से इटारसी के बीच परावर्तित रहेगी। दौंड, मनमाड, भुसावल, इटारसी के बजाय गुंतकल, सिकंदराबाद, काजीपेट, बल्हारशाह, नागपुर होते हुए इटारसी पहुचेगी ओर आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर चलेगी।
3) 12149 पुणे दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/08/2023 पुणे से भुसावल के बीच परावर्तित रहेगी। दौंड कोर्ड, अहमदनगर, मनमाड के बजाय लोनावला, वसई रोड, उधना, जलगांव के रास्ते भुसावल पहुँचेंगी ओर आगे नियमित मार्ग से चलकर दानापुर को जाएगी।
4) 12715 नांदेड़ अमृतसर सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/08/2023 नान्देड़ से बुरहानपुर के बीच परावर्तित रहेगी। परभणी, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, भुसावल स्टेशन के बजाय पूर्णा, अकोला, भुसावल कॉर्ड लाइन होकर खण्डवा पहुँचेंगी ओर आगे नियमित मार्गसे अमृतसर की ओर चलेगी।
5) 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापत्तनम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 15/08/2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भुसावल के बीच परावर्तित रहेगी। नासिक रोड, मनमाड के बजाय वसई रोड, उधना, जलगांव के रास्ते भुसावल पहुँचकर आगे नियमित मार्ग से विशाखापट्टनम की ओर चलेगी।
6) 22690 यशवंतपुर अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 13/08/2023 दौंड से सुरत के बीच परावर्तित रहेगी। अहमदनगर, मनमाड, जलगाँव के बजाय पुणे, लोनावाला, कल्याण, वसई रोड के रास्ते चलेगी।
7) 11077 पुणे जम्मुतवी झेलम एक्सप्रेस, JCO दिनांक 14/08/2023 पुणे से जलगाँव के बीच परावर्तित रहेगी। अहमदनगर, मनमाड चालीसगांव के बजाय लोनावला, वसई रोड, उधना, के रास्ते जलगांव पहुंचकर आगे नियमित मार्ग से जम्मूतवी चलेगी।
8) 12779 वास्को-डी-गामा हज़रत निज़ामुद्दीन गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/08/2023 पुणे से जलगाँव के बीच परावर्तित रहेगी। दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड के बजाय लोनावला, कल्याण, वसई रोड, भेस्तान, चल्थान, पालधी होते हुए जलगांव पहुँचेंगी ओर जलगाँव से आगे नियमित मार्ग से चलेगी।
9) 12129 पुणे हावड़ा आजादहिंद सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/08/2023 पुणे से जलगाँव के बीच परावर्तित रहेगी। दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड के बजाय लोनावला, कल्याण, वसई रोड, उधना होते हुए जलगांव पहुँचेंगी ओर जलगाँव से आगे नियमित मार्ग से चलेगी।
10) 12131 दादर साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/08/2023 कल्याण से शिर्डी के बीच परावर्तित रहेगी। नासिक रोड, मनमाड, अहमदनगर के बजाय लोनावला, पुणे, दौंड के रास्ते चलेगी।
11) 22131 पुणे बनारस ज्ञानगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 14/08/2023 पुणे से भुसावल के बीच परावर्तित रहेगी। दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, मनमाड के बजाय लोनावाला, वसई रोड, भेस्तान, जलगांव के रास्ते भुसावल आएगी और आगे नियमित मार्ग से बनारस की ओर चलेगी
भुसावल – मनमाड़ के बीच चलनेवाली गाड़ियाँ :

1) 17324 बनारस हुब्बाली एक्सप्रेस JCO दिनांक 13 अगस्त, खण्डवा से कुरडू वाड़ी के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग भुसावल, मनमाड़, दौंड की जगह भुसावल कोर्ड, अकोला, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड होकर कुरडू वाड़ी पहुँचेंगी और आगे नियमित मार्ग से हुब्बाली की ओर जाएगी।
2) 12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक एक्सप्रेस JCO दिनांक 13 अगस्त, इटारसी से गुंटकल के बीच परावर्तित रहेगी। खण्डवा, भुसावल, दौंड, सोलापुर, वाड़ी की जगह इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, काजीपेट, सिकन्दराबाद, हलकटा होकर गुंटकल पहुचेगी ओर आगे बेंगलुरु जाएगी।
3) 12150 दानापुर पुणे सुपर JCO दिनांक 13 अगस्त, भुसावल से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। मनमाड़, दौंड कोर्ड के बजाय जलगाँव, उधना, वसई रोड, कल्याण, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।
4) 12716 अमृतसर नान्देड़ सचखण्ड सुपर JCO दिनांक 14 अगस्त बुरहानपुर से नान्देड़ के बीच परावर्तित रहेगी। भुसावल, मनमाड़, औरंगाबाद, परभणी की जगह भुसावल कोर्ड, अकोला, पूर्णा होकर नान्देड़ पहुँचेंगी।
5) 12782 हज़रत निजामुद्दीन मैसूरु स्वर्णजयंती सुपरफास्ट JCO दिनांक 14 अगस्त, भुसावल से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। मनमाड़, दौंड कार्ड की जगह जलगाँव, उधना, वसई रोड, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी और आगे नियमित मार्ग से मैसूरु की ओर प्रस्थान करेंगी।
6) 11428 जसीडीह पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 13 अगस्त, भुसावल से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। मनमाड़, दौंड कोर्ड के बजाय जलगाँव, उधना, वसई रोड, लोनावला होकर पुणे पहुचेगी।
7) 11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 13 अगस्त जलगाँव से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। मनमाड़, दौंड कोर्ड के बजाय जलगाँव, उधना, वसई रोड, लोनावला होकर पुणे पहुचेगी।
8) 12780 हजरत निजामुद्दीन वास्को गोवा सुपरफास्ट JCO 13 अगस्त, जलगाँव से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी मनमाड़, दौंड कोर्ड के बजाय, जलगाँव से चलथन, भेस्तान, वसई रोड, लोनावला होकर पुणे पहुचेगी ओर आगे नियमित मार्ग से वास्को की ओर प्रस्थान करेगी।
9) 12130 हावडा पुणे आज़ाद हिंद सुपरफास्ट JCO दिनांक 13 अगस्त, जलगाँव से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। मनमाड़, दौंड कोर्ड के बजाय जलगाँव, उधना, वसई रोड, लोनावला होकर पुणे पहुचेगी।
