Uncategorised

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना जल्द ही कार्यान्वित होने जा रही है। विभिन्न खण्डोंमें लगभग 18 माह में पूर्ण की जाएगी।

26 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, रेल प्रशासन की एक कम्पनी, RLDA रेल्वे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी अमृत भारत स्टेशन रिडेवलपमेंट योजना के अंतर्गत अनुमानित लागत ₹ 2563 करोड़ लगाकर करने जा रही है।

इस कार्य के दायरे में स्टेशन भवन और संबंधित बुनियादी ढांचे के लिए सिविल और एमईपी कार्य करना शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है, जिसमें मुख्य रूप से स्टेशन का उन्नत अग्रभाग, अति-आधुनिक स्टेशन भवन, समर्पित पहुंच सड़कें (एलिवेटेड/एट-ग्रेड), शामिल हैं। मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब (एमएमटीएच), परिसंचरण क्षेत्र का विकास, एमएलसीपी, आदि।

पुनर्विकसित स्टेशनों के विस्तृत कार्य में एक विशाल छत प्लाजा होगा जिसमें खुदरा कैफेटेरिया, मनोरंजन सुविधाओं के साथ-साथ सभी यात्री सुविधाएं एक ही स्थान पर होंगी। फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के लिए खेलने की जगह, स्थानीय उत्पादों के विनिमय हेतु जगह आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेशनों को पहुंच योग्य बनाने के लिए उचित रोशनी, रास्ता खोजने के यथायोग्य संकेत, ध्वनिकी (अनाउंसमेंट), लिफ्ट/एस्केलेटर/ट्रैवेलेटर प्रदान किए जाएंगे। पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं के साथ यातायात के सुचारू संचालन के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया जाएगा। मेट्रो, बस आदि जैसे परिवहन के अन्य साधनों के साथ एकीकरण होगा। रेलवे ट्रैक के दोनों ओर स्टेशन भवन के साथ, शहर के दोनों किनारे स्टेशन के माध्यम से जुड़े होंगे। इन स्टेशनों को सौर ऊर्जा, जल संरक्षण/पुनर्चक्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर वृक्ष आवरण के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। दिव्यांगों को अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्टेशनों को इंटेलिजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा। आगमन/प्रस्थान का पृथक्करण, अव्यवस्था मुक्त प्लेटफार्म, बेहतर सतह, पूरी तरह से ढके (शेड्स) हुए प्लेटफार्म होंगे। सीसीटीवी लगने और एक्सेस कंट्रोल से स्टेशन सुरक्षित रहेंगे।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक प्राधिकरण है जो रेलवे भूमि विकास के लिए जिम्मेदार है। इसकी विकास रणनीति के हिस्से के रूप में इसके चार प्रमुख आदेश हैं: वाणिज्यिक पट्टे वाली साइटें, कॉलोनी पुनर्विकास, स्टेशन पुनर्विकास, और बहु-कार्यात्मक परिसर।

RLDA ने अहमदाबाद स्टेशन पुनर्विकास के लिए निम्नलिखित प्लान बनाया है। जो 01 अक्टूबर 2023 से कार्यान्वित किया जाएगा और 27 अगस्त 2024 तक चलेगा। योजना के अंतर्गत अलग अलग खण्डोंमे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म बन्द किए जाएंगे। अतः उक्त खण्डोंमे अहमदाबाद स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट होने वाली गाड़ियाँ, पास होने वाली गाड़ियाँ नियोजन बद्ध तरीके से अलग टर्मिनल स्टेशन का उपयोग करेंगी। आइए, योजना के सारे चरणोंपर हम विस्तृत चर्चा करते है। योजना की जानकारी पूर्णतः अंग्रेजी स्लाइड्स में दी गयी है, मगर जहाँ आवश्यकता है, हम उसे सरल भाषा मे प्रस्तुत करने का प्रयत्न करेंगे।

अहमदाबाद स्टेशन लोकेशन
अहमदाबाद स्टेशनपर यात्री एवं मालगाड़ियोंके आवागमन की कुल संख्या
अहमदाबाद के कुल 9 प्लेटफार्म के नजरिए से गाड़ियोंका परिचालन
90-90 दिनोंके चार चरणोंमें प्लेटफार्म ब्लॉक किए जाएंगे।
आठ टर्मिनल्स पर यात्री रेल गाड़ियाँ पुनर्निर्धारित की जाएंगी।
फेज 1 और 2 जिसका अवधि 01 अक्टूबर 2023 से लेकर 27 फ़रवरी 2024 तक रहेगा, जिसमे 292 यात्री गाड़ियाँ अनुमानित हैं और जिसमे से केवल 64 गाड़ियोंका टर्मिनल बदला जाएगा।
फेज 3 और 4 जिसका अवधि 28 फ़रवरी 2024 से लेकर 27 अगस्त 2024 तक रहेगा, जिसमे 292 यात्री गाड़ियाँ अनुमानित हैं और इस अवधि में भी केवल 64 गाड़ियोंका टर्मिनल बदला जाएगा।
जिन गाड़ियोंका लोको बदला जाता है, उसकी योजना
यात्री गाड़ियोंके रखरखाव की योजना

स्टेशन पुनर्विकास कार्य के दौरान अहमदाबाद स्टेशन पर निम्नलिखित पाबन्दियाँ जारी रहेगी।

इस कार्य के दौरान ही DFC मालभाड़ा समर्पित गलियारों का कार्य साणंद से मकरपुरा के बीच जारी रहेगा।

इसके अलावा पश्चिम रेलवे के असरवा, साबरमती कांकरिया स्टेशनों के यार्ड रिमॉडलिंग और अन्य विकास कार्य भी जारी रहेंगे।

इस समूचे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के लिए 2500 करोड़ का निधि आबंटित किया गया है। इसके अलावा अन्य विकास कार्योंके लिए लगने वाले निधि का विवरण-

निम्नलिखित गाड़ियोंके लोको बदले जाते है,

इससे आगे यात्रीगण के सम्बंधित प्रमुख बदलाव अंकित है। निम्नलिखित 96 गाड़ियाँ, जिनके टर्मिनल स्टेशन अहमदाबाद की जगह अन्य स्टेशन किये जा रहे है, उनकी सूची,

वटवा : 26 गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह वटवा स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी।

1: 12933 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद कर्णावती सुपरफास्ट – प्रतिदिन

2: 12931 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद वातानुकूल डबलडेकर सुपरफास्ट – सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार छोड़कर

3: 19168 वाराणसी सिटी अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन

4: 19166 दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन

5: 22919 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट

6: 20953 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट

7: 12843 पुरी अहमदाबाद सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन

8: 20861 पुरी अहमदाबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक

9: 12948 पटना अहमदाबाद अजीमाबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

10: 19436 आसनसोल अहमदाबाद साप्ताहिक

11: 19490 गोरखपुर अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन

12: 19414 कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक

13: 19422 पटना अहमदाबाद साप्ताहिक

14: 22968 प्रयागराज अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट

15: 19417 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद – प्रतिदिन

16: 19035 वडोदरा अहमदाबाद इंटरसिटी – प्रतिदिन

17: 09309 आणंद अहमदाबाद प्रतिदिन मेमू

18: 09311/12 वडोदरा अहमदाबाद वडोदरा प्रतिदिन मेमू

19: 09273 वडोदरा अहमदाबाद प्रतिदिन मेमू

20: 09315/16 वडोदरा अहमदाबाद वडोदरा प्रतिदिन मेमू

21: 09327/28 वडोदरा अहमदाबाद वडोदरा प्रतिदिन मेमू

22: 09495/96 वडोदरा अहमदाबाद वडोदरा प्रतिदिन संकल्प विशेष सवारी

23: 09400 अहमदाबाद आणंद प्रतिदिन मेमू

24: 09274 अहमदाबाद आणंद प्रतिदिन मेमू

मणिनगर : 13 गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह मणिनगर स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी।

1: 12934 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल कर्णावती प्रतिदिन सुपरफास्ट

2: 12932 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल वातानुकूल डबलडेकर सुपरफास्ट सप्ताह में छह दिन

3: 22954 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल गुजरात प्रतिदिन सुपरफास्ट

4: 19418 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन

5: 22967 अहमदाबाद प्रयागराज साप्ताहिक सुपरफास्ट

6: 19421 अहमदाबाद पटना साप्ताहिक

7: 19435 अहमदाबाद आसनसोल साप्ताहिक

8: 19489 अहमदाबाद गोरखपुर सप्ताह में छह दिन

9: 12844 अहमदाबाद पुरी सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन

10: 20862 अहमदाबाद पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट

11: 12947 अहमदाबाद पटना अजीमाबाद द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

12: 19167 अहमदाबाद वाराणसी सिटी साबरमती सप्ताह में चार दिन

13: 19168 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती सप्ताह में तीन दिन

असरवा : 18 गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह असरवा स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी।

1: 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन

2: 22138 अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट

3: 12902 अहमदाबाद दादर गुजरात सुपरफास्ट प्रतिदिन मेल

4: 22689 अहमदाबाद यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट

5: 12833 अहमदाबाद हावडा प्रतिदिन सुपरफास्ट

6: 12655 अहमदाबाद चेन्नई सेंट्रल नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट

7: 12297 अहमदाबाद पुणे त्रिसाप्ताहिक दुरन्तो

8: 11049 अहमदाबाद कोल्हापुर साप्ताहिक

9: 22185 अहमदाबाद पुणे अहिंसा साप्ताहिक सुपरफास्ट

10: 12656 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट

11: 12298 पुणे अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक दुरन्तो

12: 11050 कोल्हापुर अहमदाबाद साप्ताहिक

13: 22186 पुणे अहमदाबाद अहिंसा साप्ताहिक

14: 22137 नागपुर अहमदाबाद प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट

15: 22690 यशवंतपुर अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट

16: 12901 दादर अहमदाबाद गुजरात मेल प्रतिदिन

17: 12834 हावडा अहमदाबाद प्रतिदिन सुपरफास्ट

18: 19484 बरौनी अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन

साबरमती (SBIB): 23 गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी।

1: 19402 लखनऊ अहमदाबाद साप्ताहिक

2: 19410 गोरखपुर अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक

3: 19032 योगनगरी ऋषिकेश अहमदाबाद योग प्रतिदिन

4: 22927 बान्द्रा अहमदाबाद लोकशक्ति प्रतिदिन

5: 12958 नई दिल्ली अहमदाबाद स्वर्णजयंती राजधानी प्रतिदिन

6: 19310 इन्दौर गांधीनगर कैपिटल शान्ति प्रतिदिन

7: 19224 जम्मूतवी अहमदाबाद प्रतिदिन

8: 12916 दिल्ली अहमदाबाद आश्रम प्रतिदिन

9: 19408 वाराणसी अहमदाबाद साप्ताहिक

10: 19416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा अहमदाबाद साप्ताहिक

11: 20940 सुल्तानपुर अहमदाबाद साप्ताहिक

12: 19407 अहमदाबाद वाराणसी साप्ताहिक

13: 19413 अहमदाबाद कोलकाता साप्ताहिक

14: 19031 अहमदाबाद योगनगरी ऋषिकेश योग प्रतिदिन एक्सप्रेस

15: 22928 अहमदाबाद बान्द्रा लोकशक्ति प्रतिदिन

16: 12957 अहमदाबाद नई दिल्ली स्वर्णजयंती राजधानी प्रतिदिन

17: 19223 अहमदाबाद जम्मूतवी प्रतिदिन

18: 19309 गाँधीनगर कैपिटल इन्दौर शान्ति प्रतिदिन

19: 19409 अहमदाबाद गोरखपुर द्विसाप्ताहिक

20: 12915 अहमदाबाद दिल्ली आश्रम प्रतिदिन

21: 19401 अहमदाबाद लखनऊ साप्ताहिक

22: 19415 अहमदाबाद श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक

23: 20939 अहमदाबाद सुल्तानपुर साप्ताहिक

गांधीनगर कैपिटल : 4 गाड़ियाँ अहमदाबाद की जगह गाँधीनगर कैपिटल स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी।

1: 19119 अहमदाबाद सोमनाथ प्रतिदिन इंटरसिटी

2: 19120 सोमनाथ अहमदाबाद प्रतिदिन इंटरसिटी

3: 22957 अहमदाबाद वेरावळ सोमनाथ प्रतिदिन सुपरफास्ट

4: 22958 वेरावळ अहमदाबाद सोमनाथ प्रतिदिन सुपरफास्ट

इसके अलावा अहमदाबाद मण्डल के निकटतम मण्डलोंपर भी निम्नलिखित गाड़ियाँ टर्मिनेट/ओरिजिनेट करने का प्रावधान है।

गांधीग्राम :

22965/66 भावनगर साबरमती भावनगर प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस

बारेजादी :

19038 अहमदाबाद वडोदरा प्रतिदिन इंटरसिटी

19034/33 अहमदाबाद – वलसाड – अहमदाबाद गुजरात क्वीन प्रतिदिन

09275/76 आणंद – गाँधीनगर कैपिटल – आणंद प्रतिदिन मेमू

22953 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात प्रतिदिन सुपरफास्ट

वडोदरा :

12917/18 अहमदाबाद – हज़रत निजामुद्दीन – अहमदाबाद साप्ताहिक गुजरात सम्पर्क क्रान्ति सुपरफास्ट

Leave a comment