22 मई 2024, बुधवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2081
मध्य रेलवे
प्रेस विज्ञप्ति
मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी पर 24 कोच वाली ट्रेनों को समायोजित करने के लिए प्लेटफॉर्म 10/11 के विस्तार के संबंध में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों के लिए विशेष ब्लॉक
1/2 जून 2024 तक मध्य रात्रि ब्लॉक
मध्य रेलवे का मुंबई डिवीजन सीएसएमटी पर 24 कोच वाली ट्रेनों को समायोजित करने के लिए प्लेटफॉर्म 10/11 के विस्तार के संबंध में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों के लिए विशेष ब्लॉक संचालित कर रहा है।
ये ब्लॉक 1/2 जून 2024 तक रहेंगे।
ब्लॉक का विवरण इस प्रकार है:
ब्लॉक विवरण:
ब्लॉक की तिथि: 22/23 मई (बुधवार/गुरुवार रात) की मध्य रात्रि से 30/31 मई (गुरुवार/शुक्रवार रात) तक
ब्लॉक की अवधि: 00.30 बजे से 04.30 बजे (4 घंटे)
ब्लॉक सेक्शन: भायखला (भायखला को छोड़कर) से सीएसएमटी (सीएसएमटी प्लेटफार्म-10 से प्लेटफार्म-18, सीएसएमटी यार्ड, ट्रिप शेड, 7वीं लाइन और सीएसएमटी शंटिंग नेक सहित) के बीच अप स्लो लाइन, अप और डाउन फास्ट लाइन
22/23.5.2024 से 30/31.5.2024 तक उपनगरीय ट्रेनों पर प्रभाव
उपनगरीय ट्रेन ब्लॉक अवधि के दौरान भायखला और सीएसएमटी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी
डाउन स्लो लाइन पर सीएसएमटी से ब्लॉक से पहले, आखिरी लोकल कसारा, सीएसएमटी प्रस्थान के लिए एन 1 होगी जो 00:14 बजे और कसारा आगमन 03:00 बजे
डाउन स्लो लाइन पर सीएसएमटी से ब्लॉक के बाद पहली लोकल कर्जत, सीएसएमटी प्रस्थान के लिए एस 3 होगी जो 04:47 बजे और कर्जत आगमन 06:07 बजे
अप स्लो लाइन पर सीएसएमटी के लिए ब्लॉक से पहले, आखिरी लोकल कर्जत, कल्याण प्रस्थान से एस 52 होगी जो 22:34 बजे और सीएसएमटी आगमन 00:06 बजे
अप स्लो लाइन पर सीएसएमटी के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ठाणे, जो ठाणे प्रस्थान से टी 2 होगी 04:00 बजे और सीएसएमटी आगमन 04:56 बजे
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव 22/23.5.2024 से 30/31.5.2024
ट्रेनों का रद्दीकरण
नीचे दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी। (जे सी ओ अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि)
12125 सीएसएमटी-पुणे प्रगति एक्सप्रेस जेसीओ 28.5.2024 से 31.5.2024
12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस जेसीओ 28.5.2024 से 31.5.2024
12128 पुणे-सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस जेसीओ 31.5.2024
17618 नांदेड़-सीएसएमटी तपोवन एक्सप्रेस जेसीओ 31.5.2024
22224 साईनगर शिरडी-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस जेसीओ 31.5.2024
ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन
नीचे दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी
- 12533 लखनऊ-सीएसएमटी पुष्पक एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ (जेसीओ) 21.5.2024 से 29.5.2024
- 11058 अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस जेसीओ 21.5.2024 से 29.5.2024
- 11020 भुवनेश्वर-मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस जेसीओ 21.5.2024 से 29.5.2024
- 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल जेसीओ 21.5.2024 से 29.5.2024,
- 12052 मडगांव-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
- 22120 मडगांव-सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 29.5.2024 ( 23.5.2024 और 27.5.2024)
- 12134 मैंगलोर जंक्शन-सीएसएमटी एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
- 12702 हैदराबाद-सीएसएमटी हुसैन सागर एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
- 11140 होसपेट जंक्शन-सीएसएमटी एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
- 22224 साईनगर शिरडी-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024 (28.5.2024 को छोड़कर)
- 12870 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जेसीओ 24.5.2024
विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेन को ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा
12112 अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस जेसीओ 27.5.2024 से 30.5.2024
निम्नलिखित ट्रेन नीचे दिए गए विवरण के अनुसार पनवेल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी
10104 मडगांव-सीएसएमटी मंडोवी एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
ट्रेनों की शॉर्ट ओरिजिनेशन
निम्नलिखित ट्रेनें नीचे दिए गए विवरण के अनुसार दादर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी अर्थात मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की जगह दादर से रवाना होगी।
- 22157 सीएसएमटी-चेन्नई सुपरफास्ट मेल जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
- 11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
- 22177 सीएसएमटी-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस जेसीओ 23.5.2024 से 31.5.2024
- 12051 सीएसएमटी-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस जेसीओ 23.5.2024 से 31.5.2024
- 22229 सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस जेसीओ 23.5.2024 से 30.5.2024
(24.5.2024 को छोड़कर)
निम्नलिखित ट्रेन नीचे दिए गए विवरण के अनुसार पनवेल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
20111 सीएसएमटी-मडगांव कोंकण कन्या एक्सप्रेस जेसीओ 22.5.2024 से 30.5.2024
ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ धैर्य रखें।
दिनांक: 21 मई, 2024
पीआर संख्या 2024/05/15
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।
