06 जुलाई 2024, शनिवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
भारतीय रेल मुख्यालय ने द म रे SCR के निम्नलिखित सिकंदराबाद वास्को डी गामा के बीच द्विसाप्ताहिक यात्री सेवा को शुरू करने की अनुमति दे दी है।
17039 सिकंदराबाद – वास्को डी गामा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, सिकंदराबाद से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10:05 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 05:45 पर वास्को पहुँचेंगी।
17040 वास्को डी गामा सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, वास्को से प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सुबह 09:00 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 06:20 पर वास्को पहुँचेंगी।

स्टापेजेस : काचेगुड़ा, शादनगर, जाडचेरला, महबूबनगर, गड़वाल, करनूल सिटी, ढोन, गुंटकल, बेल्लारी, होसापेट, कोप्पल, गदग, हुब्बाल्ली, धारवाड़, लोंडा, कैसल रॉक, कुलेम, सनवोर्डम एवं मडगांव
कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 जनरल, 01 एसएलआर , 01 जनरेटर वैन कुल 20 कोच
फिलहाल इन दो स्टेशनोंके बीच दो साप्ताहिक एवं एक सप्ताह में चार दिन परिचालित, गाड़ियाँ चल रही है। आशा है, दमरे SCR द्वारा जल्द ही इस गाड़ी को शुरू कर दिया जायेगा और तब इसकी विस्तृत समयसारणी भी हम ले आएंगे।
