06 जुलाई 2024, शनिवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
भारतीय रेल की रेल इन्क्वायरी सिस्टम में NTES नामक ऍप है। वैसे तो ट्रेन इन्क्वायरी के नाम पर आपको ढेर ऍप मिल जाएंगे। कुछ बहुत अच्छे और सटीक भी है। मगर एक बात जान लीजिए, इन सारे ऍप की गंगोत्री, जननी NTES ऍप ही है। जिस तरह ई-टिकट के आरक्षण की जननी IRCTC ऍप है, उसी तरह NTES के डेटा से ही अन्य निजी ट्रेन इन्क्वायरी ऍप चलते है।
आज NTES ऍप पर एक अपडेट आया है। यह अपडेट गाड़ी के कोच संरचना में दिव्यांग कोच की पोजिशन अर्थात लोको से कितने क्रमांक पर दिव्यांग कोच रहेगा, यह दर्शायेगा।

यह अपडेट दिव्यांग जन के लिए सचमे बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। दिव्यांग कोच हमेशा ही गाड़ी के किसी एक सिरे पर होते है। गाड़ी के महज दो या पाँच मिनटों के स्टापेज में सक्षम यात्री भी कोच ढूंढने की दौड़ नही लगा पाता।
वैसे रेल विभाग प्रत्येक मेल/एक्सप्रेस स्टॉपिंग स्टेशनपर ‘कोच पोजिशन डिस्प्ले” आवश्यक रूप से लगवा रही है।
