Uncategorised

मध्य रेल द्वारा आरआरबी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए मुंबई और नागपुर के बीच 10 विशेष गाड़ियाँ चलाई जाएंगी

22 नवम्बर 2024, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित परीक्षा उम्मीदवारों के लिए मध्य रेल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई और नागपुर के बीच 10 विशेष गाड़ियाँ चलाई जाएंगी।

विवरण निम्नलिखित हैः

01103 आरआरबी विशेष 23.11.2024 से 27.11.2024 तक प्रतिदिन दोपहर 15.30 को मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.50 को नागपुर पहुंचेगी (कुल 5 फेरे)
वापसी में 01104 आरआरबी विशेष दिनांक 24.11.2024 से 28.11.2024 तक प्रतिदिन, दोपहर 13.30 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रातः 04.10 बजे मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी (5 फेरे)

ठहराव स्थलः दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, जलंब, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा

संरचना: 2 एसी-3 टियर, 8 स्लीपर, 6 द्वितीय सीटिंग, 2 एसएलआर कुल 18 कोच

आरक्षणः विशेष शुल्क पर 01103/01104 की बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुली है।

समयसारणी :

Leave a comment