14 दिसंबर 2024, शनिवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2081
यात्रियों की अतिरिक्त माँग को देखते हुए साईनगर शिरडी – बीकानेर, हडपसर – हिसार, दौंड – अजमेर और सोलापुर – अजमेर के बीच विशेष गाड़ियों के परिचालन में विस्तार किया गया है, जो इस प्रकार है :-
1. साईनगर शिरडी – बीकानेर-साईनगर शिरडी विशेष (4 फेरे )
04716 साईनगर शिरडी – बीकानेर साप्ताहिक विशेष, जो 15.12.2024 तक अधिसूचित है, अब 22.12.2024 और 29.12.2024 को प्रत्येक रविवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे )
04715 बीकानेर – साईनगर शिरडी साप्ताहिक विशेष, जो 14.12.2024 तक अधिसूचित है, अब 21.12.2024 और 28.12.2024 को प्रत्येक शनिवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे)।
2. हडपसर – हिसार – हडपसर विशेष (4 फेरे )
16.12.2024 तक अधिसूचित गाड़ी संख्या 04724 हडपसर – हिसार साप्ताहिक विशेष अब 23.12.2024 और 30.12.2024 को प्रत्येक सोमवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे )
15.12.2024 तक अधिसूचित गाड़ी संख्या 04723 हिसार – हडपसर साप्ताहिक विशेष अब 22.12.2024 और 29.12.2024 को प्रत्येक रविवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे)
3. दौंड – अजमेर-दौंड साप्ताहिक विशेष (4 फेरे)
09626 दौंड – अजमेर साप्ताहिक विशेष, जो 13.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब 20.12.2024 और 27.12.2024 को प्रत्येक शुक्रवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे )
09625 अजमेर – दौंड साप्ताहिक विशेष, जो 12.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब 19.12.2024 और 26.12.2024 को प्रत्येक गुरुवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे )
4. सोलापुर – अजमेर साप्ताहिक विशेष (4 फेरे)
09628 सोलापुर – अजमेर साप्ताहिक विशेष, जो 12.12.2024 तक चलने के लिए अधिसूचित थी, अब 19.12.2024 और 26.12.2024 को प्रत्येक गुरुवार को चलाने के लिए विस्तारित की गई है (2 फेरे)
09627 अजमेर – सोलापुर साप्ताहिक विशेष, जो 11.12.2024 तक प्रत्येक बुधवार को चलने के लिए अधिसूचित की गई है, अब 18.12.2024 से 25.12.2024 तक (2 फेरे) चलेगी।
चलने के दिन, समय, संरचना, किराए और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।
आरक्षण : गाड़ी संख्या 04716/04724/09626 और 09728 की विस्तारित यात्राओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 16.12.2024 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
इस विशेष गाड़ियों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ट्रेनों की सुविधा को नोट करें और उसका लाभ उठाएँ।
जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, पुणे मंडल के परिपत्रक नुसार
