Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अनेकों गाड़ियाँ प्रयागराज जंक्शन नही जाएंगी।

18 फरवरी 2025, मंगलवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

महाकुम्भ प्रयागराज में अनेक विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है मगर इससे नियमित चलनेवाली गाड़ियोंपर बुरा असर पड़ रहा है। गाड़ियोंका रखरखाव एवं परिचालनिक स्टाफ की कमी के चलते अनेक नियमित गाड़ियोंको या तो पूर्णतः रद्द किया गया है या फिर उनका मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। यह बदलाव दिनांक 18 से 28 फरवरी तक रखा जाएगा।

महाकुंभ मेला 2025 के दौरान भुसावल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का रद्दीकरण

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभमेला-2025 के चलते भुसावल मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

1) गाड़ी संख्या 19045 सूरत – छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस दिनांक 19 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 19046 छपरा – सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस दिनांक 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद – बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 18 फरवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 19435 अहमदाबाद – आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक 20 फरवरी 2025 और 27 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 01025 दादर – बलिया त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष दिनांक 18 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 01026 बलिया – दादर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष दिनांक 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 01027 दादर – गोरखपुर एक्सप्रेस विशेष दिनांक 18 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

8) गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर – दादर एक्सप्रेस विशेष दिनांक 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

9) गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 18 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

10) गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

11) गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – छपरा एक्सप्रेस दिनांक 18 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

12) गाड़ी संख्या 11060 छपरा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी

महाकुंभ मेला 2025 के दौरान भुसावल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर भुसावल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। मार्ग परिवर्तन की जानकारी निम्नानुसार है –

अपनी निर्धारित मार्ग के बजाय प्रयागराज छिवकी से गुजरने वाली ट्रेनें

  1. गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – जयनगर पवन एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली दिनांक – 18.02.2025 से 28.02.2025 तक।
  2. गाड़ी संख्या 11062 जयनगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस, जयनगर से प्रस्थान करने वाली दिनांक 18.02.2025 से 27.02.2025 तक।
  3. गाड़ी संख्या 11033 पुणे – दरभंगा एक्सप्रेस, पुणे से प्रस्थान करने वाली – 19.02.2025 और 26.02.2025।
  4. गाड़ी संख्या 11034 दरभंगा – पुणे एक्सप्रेस, दरभंगा से प्रस्थान करने वाली दिनांक 21.02.2025 और 28.02.2025 को

इन गाड़ियों को प्रयागराज जंक्शन की जगह, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

अपनी निर्धारित मार्ग के बजाय कानपुर, लखनऊ मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियाँ

  1. गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 11072 वाराणसी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक यह ट्रेन जौनपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025, 23.02.2025 और 25.02.2025। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
  4. गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 19.02.2025, 24.02.2025 और 26.02.2025 को यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बनारस एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक। यह ट्रेन इटारसी, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए बनारस पहुंचेगी।
  6. गाड़ी संख्या 12168 बनारस – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक। यह ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, इटारसी होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
  7. गाड़ी संख्या 22177 मुंबई – वाराणसी एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक। यह ट्रेन इटारसी, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए बनारस पहुंचेगी।
  8. गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी – मुंबई एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक यह ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, इटारसी होते हुए मुंबई पहुंचेगी।
  9. गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 और 25.02.2025 को यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
  10. गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 24.02.2025 को यह ट्रेन बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
  11. गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 27.02.2025 तक। यह ट्रेन इटारसी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जंघई होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
  12. गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस, यात्रा दिनांक – 18.02.2025 से 28.02.2025 तक। यह ट्रेन जंघई, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, इटारसी होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा योजना बनाते समय उपरोक्त मार्ग परिवर्तन का ध्यान रखें। अधिक जानकारी के लिए यात्री संबंधित रेलवे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

यह है पूरा परिपत्रक,

आंशिक रद्द की गई गाड़ियाँ

Leave a comment