Uncategorised

पुणे – मनमाड़ मार्ग पर श्रीगोन्दा – बेलवंडी के बीच रेल ब्लॉक : कुछ यात्री गाड़ियाँ रहेंगी बाधित

10 मार्च 2025, सोमवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

पुणे – मनमाड़ रेल मार्ग पर श्रीगोन्दा – बेलवंडी के बीच रेलवे क्रॉसिंग गेट की जगह ROB रोड ओवर ब्रिज बनाया गया है और दिनांक 20 से 23 मार्च तक रेल ब्लॉक लेकर उक्त पुलिया के गर्डर्स स्थापित किए जाएंगे।

इस रेल ब्लॉक के चलते निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

दिनांक 20 मार्च : ब्लॉक समय 10:50 से 13:50

22685 यशवन्तपुर चंडीगढ़ कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 19/3/2025, दौंड – मनमाड़ खण्ड पर 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 18/3/2025, मनमाड़ – दौंड खण्ड पर 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO 20/03/2025, के समयसारणी को 60 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 11:05 की जगह 12:05 को रवाना होगी।

दिनांक 21 मार्च : ब्लॉक समय 10:50 से 13:50

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 19/3/2025, मनमाड़ – दौंड खण्ड पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO 21/03/2025 के समयसारणी को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 11:05 की जगह 13:05 को रवाना होगी।

दिनांक 22 मार्च : ब्लॉक समय 07:25 से 10:25

12630 हज़रत निजामुद्दीन यशवन्तपुर कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 21/3/2025, मनमाड़ –  दौंड खण्ड पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

11026 अमरावती पुणे एक्सप्रेस JCO 21/03/2025, की समयसारणी को 60 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन अमरावती से 22:50 की जगह 23:50 को रवाना होगी।

दिनांक 23 मार्च : ब्लॉक समय 11:40 से 14:40

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 21/3/2025, मनमाड़ – दौंड खण्ड पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

22845 पुणे हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 23/03/2025, के समयसारणी को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 10:45 की जगह 12:45 को रवाना होगी।

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO 23/03/2025 के समयसारणी को 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 11:05 की जगह 13:05 को रवाना होगी।

उपरोक्त रेल ब्लॉक्स के अलावा दिनांक 24 मार्च से 02 मई 2025 तक, 40 दिनोंके के लिए प्रत्येक दिन इसी खण्ड पर, 90 मिनट का ब्लॉक प्रदान किया गया है। हालाँकि इस दौरान किसी भी यात्री गाड़ी को बाधित नही किए जाने की सूचना है।

Leave a comment