19 जुलाई 2025, शनिवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082
सावन मास प्रारम्भ हो चुका है। इस पर्व के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर एवं इन्दौर के निकट, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु यात्रिओंकी बराबर माँग रहती है। पश्चिम रेल की ओर से यात्री सुविधाओं के मद्देनजर त्रिसाप्ताहिक तेजस विशेष गाड़ी मुम्बई – इन्दौर वाया उज्जैन चलाने की घोषणा की गई है।
09085/86 मुम्बई सेंट्रल – इन्दौर – मुम्बई सेंट्रल त्रिसाप्ताहिक तेजस विशेष
09085 तेजस विशेष दिनांक 23 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मुम्बई सेंट्रल से रात 23:20 पर रवाना की जाएगी। यह गाड़ी सुबह 10:50 को उज्जैन एवं दोपहर 13:00 बजे इन्दौर पहुँचेंगी। वापसी में 09086 तेजस विशेष दिनांक 24 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को इन्दौर से शाम 17:00 बजे रवाना हो कर अगले दिन सुबह 7:10 पर मुम्बई सेंट्रल पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : मुम्बई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, इन्दौर
कोच संरचना : 04 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित टू टियर, 07 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर वैन कुल 16 LHB कोच

समयसारणी :

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उक्त गाड़ी TOD अर्थात ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी में चलाई जाने से यात्रिओंको अतिरिक्त किराया दर लागू होगा।
