07 अगस्त 2025, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
अब अजनी पुणे के बीच सप्ताह में छह दिन वन्देभारत शुरू होने जा रही है तो जाहिरसी बात है, सब के मन मे उत्सुकता है, इसके किराए कैसे रहेंगे। आप के लिए हम यहाँ पर किराया तालिका रख रहे है और किरायोंकी गणना भी समझा देते है।
26101/02 गाड़ी के सभी स्टोपेजेस के बीच का अन्तर
अजनी से वर्धा 75
वर्धा से बड़नेरा 96
बड़नेरा से अकोला 79
अकोला से भुसावल 140
भुसावल से जळगाव 25
जळगाव से मनमाड़ 159
मनमाड़ से कोपरगाँव 42
कोपरगाँव से अहमदनगर 112
अहमदनगर से दौंड कॉर्ड 82
दौंड कॉर्ड से पुणे 72
अजनी से पुणे का कुल अन्तर 882 km
यह है किराया तालिका,



कैसे निकाले किराया,
आपको भुसावल से पुणे के बीच किराया निकालना है,
भुसावल से पुणे 492 किलोमीटर है, 1890
किराया तालिका में 491 से 500 किलोमीटर के बेसिक किराए वातानुकूलित चेयर कार (CC) के लिए ₹931/- और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) के लिए ₹1890/- दर्ज है।
अब इनमें आरक्षण शुल्क CC के लिए ₹40/- और सुपरफास्ट चार्ज ₹45/- जोड़ लीजिए। कुल जोड़ हुवा ₹1016/- इसमे GST 5% ₹69/- लगकर कुल योग हुवा ₹1085/-
वही EC में बेसिक किराया ₹1890/- आरक्षण ₹60/- सुपरफास्ट ₹75/- कुल योग ₹2025/- अब इसमे 5% GST ₹115/- कुल ₹2140/- किराया लगेगा।
इसके बाद गाड़ी के परिचालन नुसार नाश्ता, दिन का भोजन, दोपहर का नाश्ता, चाय, शाम का भोजन, यदि यात्री इन सब व्यवस्था का आनन्द लेना चाहें तो इनका शुल्क आवश्यकता नुसार जोड़े। जो कुछ योग आएगा उसे ₹5/- के सम कीजिए।
यदि यात्री कैटरिंग नही लगा तो भुसावल से पुणे का CC श्रेणी का किराया ₹1085/- लगेगा और EC का किराया ₹2140/- लगेगा।
इसी तरह अजनी से पुणे के लिए CC – ₹1600/- और EC – ₹3200/- लगेगा। कैटरिंग चार्जेस अतिरिक्त
कैटरिंग चार्जेस :
चाय या कॉफी : ₹15/-
नाश्ता सुबह : ₹120/- से ₹160/- तक
नाश्ता शाम : ₹ 60/- से 110/- तक
लन्च/ डिनर : ₹220/- से ₹260/- तक
उपरोक्त खानपान के रेट्स अमूमन दिए गए है। फिलहाल इस गाड़ी का मेन्यू जाहिर नही हुवा है।
आशा है, देश की अब तक की ऐसी पहली वन्देभारत एक्सप्रेस जो सबसे लम्बे परिचालन के लिए चलने जा रही है, अवश्य ही आपकी यात्रा सुखद, सफल और आनन्द से भरपूर करने वाली है।
