Uncategorised

मनमाड़ में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु 7 सितम्बर को रेल ब्लॉक! 19 यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

30 अगस्त 2025, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

मध्य रेल के मनमाड़ जंक्शन पर रेल तिहरीकरण के अंतर्गत कनेक्टिविटी देने का महत्वपूर्ण कार्य दिनांक 07 सितम्बर को होना निश्चित किया गया है। इस दौरान रेल विभाग एक दिन का रेल ब्लॉक लेने जा रही है। ब्लॉक अवधिमे किसी भी यात्री गाड़ी को रद्द नही किया जा रहा है पर सात गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन, तीन जोड़ी गाड़ियाँ अंशतः रद्द, सात गाड़ियाँ नियंत्रित और आठ गाड़ियाँ रिशेड्यूल की जाएगी। इसकी जानकारी निम्नप्रकार है,

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

22223/24 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – साईं नगर शिर्डी – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, कल्याण से साईं नगर शिर्डी तक परावर्तित मार्ग कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड कॉर्ड, अहमदनगर होकर चलेगी। नियमित मार्ग के कल्याण से शिर्डी के बीच सभी स्टोपेजेस रद्द समझे जाएंगे।

11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO 06 सितम्बर 2025, परावर्तित मार्ग पूर्णा, परभणी, परली, लातूर रोड, कुरडुवाड़ी, दौंड जंक्शन होकर पुणे पहुँचेंगी। परभणी से श्रीगोन्दा रोड के बीच सभी स्टोपेजेस रद्द समझे जाएंगे।

16733 रामेश्वरम ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 05 सितम्बर 2025, परावर्तित मार्ग पूर्णा, हिंगोली, अकोला, भुसावल, जळगाव होकर ओखा की ओर बढ़ेगी। नियमित मार्ग के पूर्णा से जळगाव के बीच के स्टोपेजेस परभणी, जालना, औरंगाबाद, नागरसोल एवं मनमाड़ रद्द समझे जाएंगे।

12715 हुजूर साहिब नान्देड़ अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, परावर्तित मार्ग पूर्णा, हिंगोली, अकोला, भुसावल जंक्शन में लोको रिवर्सल होकर अमृतसर की ओर बढ़ेगी। नियमित मार्ग के पूर्णा से भुसावल के बीच के स्टोपेजेस परभणी, सेलु, जालना, औरंगाबाद, मनमाड़, चालीसगांव, पाचोरा एवं जळगाव रद्द समझे जाएंगे।

17616 हुजूर साहिब नान्देड़ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तपोवन एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, परावर्तित मार्ग नान्देड़, पूर्णा, परभणी, परली, लातूर रोड, कुरडुवाड़ी, दौंड कॉर्ड, पुणे, लोनावला होकर कल्याण पहुँचेंगी। परभणी से कल्याण के बीच सभी स्टोपेजेस रद्द समझे जाएंगे।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ, शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन :

12071/72 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हिंगोली मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जनशताब्दी एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025 को केवल हिंगोली से नागरसोल के बीच ही चलेगी। नागरसोल से मुम्बई के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी।

17687/88 मनमाड़ धर्माबाद मनमाड़ मराठवाड़ा एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025 को केवल धर्माबाद से औरंगाबाद के बीच ही चलेगी। औरंगाबाद से मनमाड़ के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी।

17064 काचेगुड़ा मनमाड़ अजन्ता एक्सप्रेस JCO 06 सितम्बर एवं 17063 मनमाड़ काचेगुड़ा अजन्ता एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर, काचेगुड़ा से नागरसोल तक ही चलेगी। नागरसोल से मनमाड़ के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी।

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

06212 दरभंगा मैसूरु विशेष JCO 06 सितम्बर 2025, 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11040 गोन्दिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12150 दानापुर पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 06 सितम्बर 2025, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

15181 मऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 06 सितम्बर 2025, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11001 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस बल्हारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

01212 नासिक अमरावती मेमू विशेष JCO 07 सितम्बर 2025, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

01028 गोरखपुर दादर विशेष JCO 06 सितम्बर 2025, 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

रिशेड्यूल की जानेवाली गाड़ियाँ : निम्नलिखित आठ गाड़ियोंको अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरीसे रवाना किया जाएगा।

20858 साईं नगर शिर्डी पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 360 मिनट देरी से याने दोपहर 14:10 के प्रस्थान समय की जगह शाम 20:10 पर शिर्डी से रवाना किया जाएगा।

17202 साईं नगर शिर्डी काकीनाडा एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 180 मिनट देरी से याने दोपहर 17:00 के प्रस्थान समय की जगह शाम 20:00 पर शिर्डी से रवाना किया जाएगा।

12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुल्तानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 60 मिनट देरी से याने दोपहर 15:45 के प्रस्थान समय की जगह शाम 16:45 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना किया जाएगा।

22171 पुणे राणी कमलापति हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 90 मिनट देरी से याने दोपहर 15:15 के प्रस्थान समय की जगह दोपहर 16:45 पर पुणे से रवाना किया जाएगा।

12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ उद्योगनगरी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 60 मिनट देरी से याने शाम 17:25 के प्रस्थान समय की जगह शाम 18:25 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना किया जाएगा।

11114 भुसावल देवलाली मेमू एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 60 मिनट देरी से याने शाम 17:30 के प्रस्थान समय की जगह शाम 18:30 पर भुसावल से रवाना किया जाएगा।

12261 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा वातानुकूलित दुरन्तो एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 60 मिनट देरी से याने शाम 17:15 के प्रस्थान समय की जगह शाम 18:15 पर मुम्बई से रवाना किया जाएगा।

14621 हुजुरसाहिब नान्देड़ फिरोजपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 07 सितम्बर 2025, 30 मिनट देरी से याने दोपहर 11:50 के प्रस्थान समय की जगह शाम 12:50 पर नान्देड़ से रवाना किया जाएगा।

Leave a comment