09 जनवरी 2026, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082
मित्रों, भारतीय रेल जल्द ही नई सेवाओंका एक बड़ा गुलदस्ता लेकर आने वाली है। आपको बिहार राज्य से जारी हुवा गुलदस्ता याद आ रहा है न? जी, बिलकुल सही जा रहे है। इस बार सामने पाँच राज्य है। पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल। ज़ाहिर सी बात है, नई सेवाए किस दिशा में जा रहीं आप समझ गए होंगे।
आप निम्नलिखित परिपत्र देखिए,

हालाँकि यह सब बातें अभी सोशल मीडिया पर वायरल है, रेल विभाग की ओर से फिलहाल कोई अधिकृत सूचनाएं जारी नही की गई है।
उक्त वायरल ख़बरोंसे यह पता चलता है, आने वाली 17, 18 जनवरी को एक जोड़ी वन्देभारत स्लिपर और आठ जोड़ी अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंके शुभारम्भ किए जाने की बाते चल रही है। यह गाड़ियाँ इस प्रकार हो सकती है,
हावड़ा कामाख्या हावड़ा वन्देभारत स्लिपर यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी।
अलीपुरद्वार जंक्शन सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
अलीपुरद्वार जंक्शन पनवेल (मुम्बई) साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
न्यू जलपाईगुड़ी तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
न्यू जलपाईगुड़ी नागरकोईल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
बालुरघाट सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
राधिकापुर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
कामाख्या रोहतक साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
डिब्रूगढ़ गोमतीनगर (लखनऊ) साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
कुल मिलाकर यह है, सभी चुनावी राज्यों और जनता को साधने का प्रयत्न है। विस्तृत जानकारी के साथ जल्द ही लौटेंगे।
