09 जनवरी 2026, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082
11031/32 पनवेल अलीपुरद्वार पनवेल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
11031 अमृतभारत एक्सप्रेस पनवेल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:50 को रवाना होकर बुधवार को दोपहर 13:50 पर अलीपुरद्वार पहुँचेंगी। वापसी में 11032 अमृतभारत एक्सप्रेस अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 4:45 को रवाना होकर शनिवार को सुबह 5:30 को पनवेल पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत LHB कोच
स्टोपेजेस : पनवेल, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिंवकी, मेजा रोड, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनापुर रोड, खगड़िया, मानसी, नौगाछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, आलुबाड़ी रोड, न्यु जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, बिन्नागुड़ी, हासीमारा, अलीपुरद्वार
