Uncategorised

मुम्बई हावड़ा मार्ग पर कसारा – मनमाड़ के बीच बनेगी तिसरी और चौथी रेल लाईन

14 फरवरी 2026, शनिवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

कैबिनेट द्वारा निम्नलिखित रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। उनमें से कसारा – मनमाड़ खण्ड का विस्तृत ब्यौरा यहाँ प्रस्तुत है,

कैबिनेट के निर्णय :-

कसारा – मनमाड़ तीसरी, चौथी लाइन

दिल्ली – अम्बाला तीसरी, चौथी लाइन

बल्लारी – होसपेटटे तीसरी, चौथी लाइन

गोलपुर – निमालीगढ़ के बीच ब्रम्हपुत्र नदी के नीचे से रोड/रेल टनल का निर्माण

गुडेबेल्लूर महबूबनगर के बीच फोर लेन रोड

धामसिया – बिताड़ा एवं नासरपुर – मालोठ के बीच फोर लेन रोड

महाराष्ट्र के घोटी – त्र्यम्बकेश्वर – पालघर के बीच रोड़ का उन्नतिकरण

नोएडा मेट्रो अक्वा लाइन का विस्तार

शहरीकरण हेतु निधी

भारतीय स्टार्टअप के लिए निधी

उपरोक्त चित्र केवल परियोजनाओं की जगह दर्शाने हेतु  संकलित किया गया है।

कसारा – मनमाड़ रेल परियोजना

मुम्बई हावड़ा हाई डेंसिटी नेटवर्क मार्ग

इस परियोजना में,

3 बड़े महत्वपूर्ण पुल

16 बड़े पुल

218 छोटे पुल

5 ROB रेल ओवर ब्रिज

21 RUB रेल अंडर ब्रिज

5 टनल जिसमे सबसे लंबा टनल 24 किलोमीटर का होगा

परियोजना की कुल लम्बाई 131 किलोमीटर

रेल लाइनों के कुल मार्ग 316 किलोमीटर (तिसरी, चौथी लाइन की कुल जोड़)

यह नया मार्ग में चढ़ाव/ढाल कुछ इस तरह होगा की मार्ग पर चलने के लिए रेल गाड़ियोंमे अतिरिक्त लोको, बैंकर लगाने की जरूरत नही रहेगी।

फिलहाल कसारा से इगतपुरी इस घाट वाले खण्ड में तीन रेल मार्ग उपलब्ध है और आगे इगतपुरी से मनमाड़ तक दो अतः इस परियोजना से घाट सेक्शन 5 मार्ग वाला और समतल में 4 मार्ग उपलब्ध हो जाएंगे। इससे अतिरिक्त यात्री एवं मालगाड़ियों परिचालन बढ़ाया जाएगा।

क्षेत्र में पर्यटन, औद्योगिक विकास होगा।

Leave a comment