16 फरवरी 2026, सोमवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल मुंबई से नागपुर / सावंतवाड़ी रोड/ बनारस/गोरखपुर/ समस्तीपुर/ दानापुर और पुणे से नागपुर/हजरत निजामुद्दीन/ दानापुर के बीच कुल 186 विशेष सेवाएं चलाएगा।
इनमें 94 होली विशेष और 92 विशेष शामिल हैं।
विवरण इस प्रकार है:
1. सीएसएमटी-नागपुर-सीएसएमटी द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (10 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 02141 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 22.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 00:20 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02142 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 22.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 20:00 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

ये ट्रेनें दिनांक 22.02.2026 और दिनांक 24.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (4 सेवाएं) और दिनांक 01.03.2026, 03.03.2026 और 08.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (6 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
ठहराव : दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।
2. सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड-सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01171 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.02.2026 और 05.03.2026 को प्रत्येक गुरुवार को 00:20 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01172 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.02.2026 और 05.03.2026 को प्रत्येक गुरुवार को 17:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 26.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) और दिनांक 05.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन।
ठहराव : दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडवली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग और कुडाल।
3. सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर-सीएसएमटी दैनिक विशेष ट्रेनें (32 सेवाएं)


ट्रेन संख्या 01079 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 21.02.2026 से 08.03.2026 से प्रतिदिन सीएसएमटी से रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01080 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 23.02.2026 से 10.03.2026 से प्रतिदिन गोरखपुर से 14:30 प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 21.02.2026 से 02.03.2026 तक विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) और 01.03.2026 से 10.03.2026 तक होली विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन
ठहराव : दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।
4. एलटीटी-सावंतवाड़ी रोड-एलटीटीटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01119 साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 26.02.2026 और 05.03.2026 को एलटीटी से 22:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01120 साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 27.02.2026 और 06.03.2026 को सावंतवाड़ी रोड से शाम 17:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 26.02.2026 और 27.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) और दिनांक 05.03.2026 और 06.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 फर्स्ट एसी, 3 एसी 2-टियर, 7 एसी 3-टियर, 8 शयनयान श्रेणी 1 पेंट्री कार और 2 जेनरेटर कार।
ठहराव : ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग और कुडाल।
5. एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (8 सेवाएं)


ट्रेन संख्या 01073 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को दिनांक 25.02.2026, 26.02.2026, 04.03.2026 और 05.03.2026 को दोपहर 12:15 एलटीटी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:10 बजे बनारस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01074 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को दिनांक 27.02.2026, 28.02.2026, 06.03.2026 और 07.03.2026 को सुबह 06:35 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 25.02.2026, 26.02.2026, 27.02.2026 और 28.02.2026 (4 सेवाएं) को विशेष ट्रेनों के रूप में और दिनांक 04.03.2026, 05.03.2026, 06.03.2026 और 07.03.2026 (4 सेवाएं) को होली विशेष ट्रेनों के रूप में चलेंगी।
संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन
ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति जंक्शन, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, सूबेदारगंज और वाराणसी जंक्शन (केवल 01073 के लिए)।
6. एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटीटी साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष ट्रेन (4 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01043 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.02.2026 और 03.03.2026 को प्रत्येक मंगलवार को 12.15 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01044 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.02.2026 और 05.03.2026 को प्रत्येक गुरुवार को 03.00 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.25 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 24.02.2026 और 26.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) और दिनांक 03.03.2026 और 05.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 फर्स्ट एसी, 3 एसी 2-टियर, 15 एसी 3-टियर 1 पेंट्री कार और 2 जेनरेटर कार।
ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज चेओक्की, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सूर। आरा, दानापुर. पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुज़फ़्फ़रपुर
7. एलटीटी-दानापुर-एलटीटीटी दैनिक विशेष ट्रेन (32 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01143 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 21.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रतिदिन एलटीटी से 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01144 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 22.02.2026 और 09.03.2026 से प्रतिदिन दानापुर से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 21.02.2026 से 01.03.2026 तक विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) और 01.03.2026 से 09.03.2026 तक होली विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन
ठहराव : ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा.
8 . पुणे – नागपुर – पुणे साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष ट्रेन (4 सेवाएं)


ट्रेन संख्या 01469 साप्ताहिक विशेष ट्रेन पुणे से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 24.02.2026 और 03.03.2026 को 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01470 साप्ताहिक विशेष ट्रेन नागपुर से प्रत्येक बुधवार को दिनांक 25.02.2026 और 04.03.2026 को 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 24.02.2026 और 25.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) और 03.03.2026 और 04.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 3 एसी 2 टियर, 15 एसी 3-टियर, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर वैन।
ठहराव:- उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा
9. पुणे – नागपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01457 साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दिनांक 25.02.2026 और 04.03.2026 को पुणे से 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01458 साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 26.02.2026 और 05.03.2026 को नागपुर से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 25.02.2026 और 26.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) और दिनांक 04.03.2026 और 05.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 फर्स्ट एसी, 1 एसी 2-टियर, 2 एसी 3-टियर, 5 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
ठहराव: उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।
10. पुणे – दानापुर – पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (8 सेवाएं)


ट्रेन संख्या 01481 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 23.02.2026 से 06.03.2026 तक सोमवार और शुक्रवार को शाम 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 8:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01482 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 25.02.2026 से 08.03.2026 तक बुधवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 23.02.2026 से 01.03.2026 तक विशेष ट्रेनों के रूप में (4 सेवाएं) और दिनांक 02.03.2026 से 08.03.2026 तक होली विशेष ट्रेनों के रूप में (4 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन
ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा.
11. पुणे – दानापुर – पुणे दैनिक विशेष (32 सेवाएं)


ट्रेन संख्या 01449 दैनिक विशेष दिनांक 21.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रतिदिन पुणे से 15:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01450 दैनिक विशेष दिनांक 23.02.2026 से 10.03.2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 21.02.2026 से 02.03.2026 तक विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) और दिनांक 01.03.2026 से 10.03.2026 तक होली विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन
ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा.
12. पुणे – गाजीपुर सिटी – पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (8 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01431 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.02.2026 से 06.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को सुबह 06:40 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 19:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01432 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.02.2026 से 08.03.2026 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को सुबह 04:20 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 24.02.2026 से 01.03.2026 तक विशेष ट्रेनों के रूप में (4 सेवाएं) और दिनांक 03.03.2026 से 08.03.2026 तक होली विशेष ट्रेनों के रूप में (4 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन
ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरिहार जंक्शन।
13. पुणे-गोरखपुर-पुणे दैनिक विशेष ट्रेनें (32 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 01415 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 21.02.2026 से 08.03.2026 से प्रतिदिन सुबह 06:50 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01416 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 22.02.2026 से 09.03.2026 से प्रतिदिन शाम 17:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 21.02.2026 से 01.03.2026 तक विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) और दिनांक 01.03.2026 से 09.03.2026 तक होली विशेष ट्रेनों के रूप में (16 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन
ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती।
14. पुणे – हजरत निजामुद्दीन – पुणे साप्ताहिक विशेष ट्रेन (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01491 साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार, दिनांक 27.02.2026 और 06.03.2026 को पुणे से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 20:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01492 साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार, दिनांक 28.02.2026 और 07.03.2026 को हजरत निजामुद्दीन से रात 21:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 23:55 बजे पुणे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें दिनांक 27.02.2026 और 28.02.2026 को विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) और दिनांक 06.03.2026 और 07.03.2026 को होली विशेष ट्रेनों के रूप में (2 सेवाएं) चलेंगी।
संरचना: 2 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान सह गार्ड की ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार।
ठहराव: लोनावाला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा जंक्शन।
आरक्षण:
विशेष ट्रेन संख्या 02141, 02142, 01171, 01079, 01119, 01073, 01043, 01143, 01469, 01470, 01457, 01458, 01481, 01449, 01431, 01415 और 01491 के लिए बुकिंग दिनांक 18.02.2026* को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अंतर्गत यात्राओं के लिए खुलेगी।
ARP के बाद की यात्राओं के लिए बुकिंग संबंधित ARP तिथियों पर खुलेगी।
अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क के साथ बुकिंग UTS प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय की जानकारी के लिए, कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
दिनांक: 16 फरवरी, 2026
प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक: 2026/02/25
यह प्रेस विज्ञप्ति डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।
