01 मार्च 2026, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
जाहिर सी बात है, लाभार्थी चुनाव क्षेत्र ही है। 😊
पहले यह समझ लें की TOD याने क्या और इन्हें नियमित गाड़ियोंमे बदला गया याने यात्रिओंका कैसा लाभ हुवा है?
TOD, ट्रेन ऑन डिमाण्ड अर्थात कुल मिलाकर ऐसी विशेष गाड़ी जिसका यात्री किराया सीधे तत्काल रेट से लगाया जाता है और समयसारणी का समय पालन, लगभग न के बराबर। अब जब इन्हें नियमित किया जा रहा है तो विशेष किराए घट कर सर्वसाधारण किराया तालिका के अनुसार किराए लगेंगे। समयपालन अचूकता से होगा, गाड़ी समयपर चलने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। निम्नलिखित सभी TOD गाड़ियाँ उनके अग्रिम आरक्षण अवधी या उक्त क्षेत्रीय रेलवे को जो उपयुक्त हो उस तिथीसे शुरू कर दी जाएगी।
1: पूर्व विशेष गाड़ी 04653/54 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर TOD एक्सप्रेस को 14663/64 न्यु जलपाईगुड़ी अमृतसर न्यु जलपाईगुड़ी अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

2 : पूर्व विशेष गाड़ी 07225/26 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली TOD एक्सप्रेस को 17065/66 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

3 : पूर्व विशेष गाड़ी 08007/08 शालीमार भाँजपुर शालीमार TOD एक्सप्रेस को 18015/16 शालीमार भाँजपुर शालीमार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

4: पूर्व विशेष गाड़ी 08011/12 भाँजपुर पुरी भाँजपुर TOD एक्सप्रेस को 18017/18 भाँजपुर पुरी भाँजपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

5: पूर्व विशेष गाड़ी 08539/40 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम TOD एक्सप्रेस को 18501/02 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

6: पूर्व विशेष गाड़ी 07229/30 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद TOD विशेष को 17069/70 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।

