14 मार्च 2026, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082
रेल यात्रिओंके लिए यह राहत की ख़बर है, की रेल प्रशासन अपनी कई विशेष गाड़ियोंको नियमित करने जा रहा है। अब इसमे आप कहेंगे राहत कैसी? मित्रों जिन यात्रिओंने विशेष गाड़ियोंका विशेष सुख वह भी विशेष अतिरिक्त किराया देकर भोगा है वह जानता है की यह गाड़ियाँ नियमित होने में राहत क्या मिलेगी।
नियमित गाड़ियाँ रेल विभाग की नियोजित समयसारणी अनुसार चलती है।
नियमित गाड़ियोंको रेल विभाग की नियमित किराया तालिका अनुसार ही यात्री किराया लगता है।
नियमित गाड़ियोंको यात्रिओंकी माँग के अनुसार विभिन्न स्टेशनोंपर कोटे मिलते है।
नियमित गाड़ियोंको साधारण आरक्षण बुकिंग के अलावा अकस्मात यात्रा करने वाले यात्रिओंकी सुविधा हेतु तत्काल आरक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है।
अब नियमित गाड़ियोंकी उपयुक्तता देखते हुए आप को विशेष गाड़ियोंका नियमितीकरण रेल यात्रिओंके लिए कितनी बड़ी राहत है यह समझ गए होंगे।
दक्षिण पश्चिम रेल की निम्नलिखित छह विशेष एक्सप्रेस गाड़ियोंका नियमितीकरण होने जा रहा है। इनके साथ ही तेरह डेमू/मेमू और सवारी गाड़ियाँ भी नियमित की जा रही है।

06281/82 मैसूरु अजमेर मैसूरु साप्ताहिक विशेष अब 16281/82 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
06207/08 बेंगलुरू कैंट कलबुर्गी बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक विशेष अब 16563/64 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
06539/40 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरू बीदर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरू द्विसाप्ताहिक विशेष अब 16539/40 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
06587/88 यशवंतपुर तालगुप्पा यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष अब 16555/56 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
07363/64 हुब्बाली योगनगरी ऋषिकेश हुब्बाली साप्ताहिक विशेष अब 17363/64 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
01595/96 कारवार मडगांव कारवार प्रतिदिन विशेष अब 10109/10110 प्रतिदिन नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
इसके अलावा 56229/30 बेंगलुरू सेंट्रल चनपटना बेंगलुरू सेंट्रल प्रतिदिन सवारी, 56231/32 मैसूरु सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरू मैसूरु प्रतिदिन सवारी, 56531/32 यशवंतपुर हिंदुपुर यशवंतपुर प्रतिदिन सवारी, 56919/20 हुब्बाली विजयपुरा हुब्बाली प्रतिदिन सवारी गाड़ियाँ नियमित हो रही है। और 9 जोड़ी डेमू/मेमू गाड़ियाँ नियमित होगी।
अन्य क्षेत्रीय रेलवे में भी कुछ विशेष गाड़ियाँ नियमित होने जा रही है।
दक्षिण पूर्व रेलवे में 08185/86 हटिया दुर्ग द्विसाप्ताहिक विशेष को भी 18641/42 हटिया दुर्ग हटिया द्विसाप्ताहिक नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

02831/32 धनबाद भुबनेश्वर धनबाद प्रतिदिन विशेष अब 18403/04 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
08439/40 पुरी पटना पुरी साप्ताहिक विशेष अब 18405/06 नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
