01443 पुणे अजनी वातानुकूल साप्ताहिक विशेष 06 दिसम्बर से 03 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को और वापसीमे 01444 अजनी पुणे वातानुकूल साप्ताहिक विशेष 07 दिसम्बर से 04 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
01451 नागपुर पुणे वातानुकूल साप्ताहिक विशेष 07 दिसम्बर से 04 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी और वापसी में 01452 पुणे नागपुर वातानुकूल साप्ताहिक विशेष 08 दिसम्बर से 05 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
01449 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नागपुर वातानुकूल साप्ताहिक विशेष 06 दिसम्बर से 03 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को और वापसीमे 01450 नागपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल साप्ताहिक विशेष 09 दिसम्बर से 07 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
11405/06 पुणे अमरावती पुणे वाया कुरडुवाडी, लातूर, परली, पूर्णा, अकोला द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को मध्य रेल विशेष गाड़ी के रूप में सीमित दिनोंके लिए पुनर्बहाल करने जा रही है।
यूँ तो इस गाड़ी की उपयोगिता इतनी व्यापक है की मराठवाड़ा और विदर्भ के यात्री गाड़ियोंके सूखाग्रस्त इलाके की संजीवनी भी कह सकते है। नन्दीग्राम एक्सप्रेस जो मुम्बई से नागपुर वाया मनमाड़, नान्देड़ थी जिसे अब नागपुर के बजाय आदिलाबाद तक सीमित कर दिया है, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अजनी वाया मनमाड़ परभणी पूर्णा अकोला साप्ताहिक को रद्द ही रखा गया है। यात्री गाड़ियोंका सूखा इसलिए की यात्री सम्पर्कता के नाम पर महज कुछ सवारी (?) गाड़ियाँ, जिनके समयसारणी का समय पालन से कतई वास्ता नही रहता, किसी दो बड़े, मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली यात्री गाड़ियोंका पता नही. स्थानीय लोग रेल सम्पर्कता से इतने उकता गए है के, ऐसी दुःसह स्थिति है, इलाके में कोई मेहमान रेल से आने की बात करे तो उसे अजूबे की तरह देखा जाता है, इतनी बदतर और ऐसी दुःसह स्थिति है।
अब इसे यात्रिओंकी मांग का दबाव समझे या स्थानीय राजनीति का प्रतिफ़ल, जैसेतैसे यह गाड़ी 2 माह के लिए ही क्यों न हो, पटरी पर लायी जा रही है। इस मार्गपर मुम्बई, पुणे से अमरावती, नागपुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली गाड़ियोंकी नितांत आवश्यकता है, इस बात को रेल प्रशासन और उससे ज्यादा स्थानीय जननेताओं समझना ज्यादा जरूरी है।
01439 पुणे अमरावती 16 दिसम्बर से 26 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी और वापसी में 01440 अमरावती पुणे 17 दिसम्बर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना एक वातानुकूल प्रथम, एक वातानुकूल 2 टियर, दो वातानुकूल 3 टियर, पांच स्लीपर, छह द्वितीय अनारक्षित और दो एसएलआर इस तरह कुल 17 कोच रहेंगे। उक्त गाड़ी की समयसारणी निम्नलिखित है;
जलगाँव – भुसावल इस 25 किलोमीटर के खण्ड पर चार रेल लाइन का जाल हकीकत बनने जा रहा है। तीसरी रेल लाइनपर मालगाड़ियों की आवाजाही चल रही है और चौथी लाइन का कार्य भी ज़ोरोंपर है। एक सूचनानुसार भुसावल से भादली के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन भी 25 दिसम्बर को चार्ज हो जाएगा।
दरअसल भुसावल – सूरत और भुसावल – मुम्बई यह लाइनें एक दूसरे को जलगाँव में क्रॉस करती थी और उससे गाड़ियोंको बिनावजह रोके रखना पड़ता था। तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण इस तरीकेसे किया गया है की यह लाइनोंकी क्रॉसिंग तरसोद फ्लैग स्टेशन के पास ऊपरी पुल के माध्यम से सुचारू रूपसे, ट्रैफिक की बाधित किये बगैर ही हो जाये। इससे पश्चिम रेल की गाड़ियोंको जलगाँव में रुकना नही पड़ेगा और ना ही भुसावल तक उन गाड़ियोंका मुम्बई वाली मध्य रेल की मैन लाइन को कोई बाधा होगी। यूँ कहिये की भुसावल – सूरत लाइन में जलगाँव स्टेशन बाईपास की तरह काम कर सकती है।
जलगाँव स्टेशनपर चौथी रेल लाइन का कार्य ज़ोरोंपर है। जलगाँव स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 4 एवं 5 के ज्वाइंट का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।जलगाँव से श्री सय्यद मुश्ताक अली द्वारा भेजी गई कुछ तस्वीरें,
01433 सोलापुर नागपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 11 दिसम्बर से 12 फ़रवरी तक प्रत्येक रविवार को और 01434 नागपुर सोलापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 12 दिसम्बर से 13 फ़रवरी तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संरचना में 1 एसएलआर, 02 द्वितीय श्रेणी अनारक्षित, 06 स्लीपर, 02 वातानुकूल 2 टियर, 08 वातानुकूल 3 टियर कुल 20 LHB कोच रहेंगे।
2 : सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक विशेष
01435 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 13 दिसम्बर से 14 फ़रवरी तक प्रत्येक मंगलवार को और 01436 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 14 दिसम्बर से 15 फ़रवरी तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संरचना में 1 एसएलआर, 02 द्वितीय श्रेणी अनारक्षित, 06 स्लीपर, 02 वातानुकूल 2 टियर, 08 वातानुकूल 3 टियर कुल 20 LHB कोच रहेंगे।
3 : सोलापुर तिरुपति सोलापुर साप्ताहिक विशेष
01437 सोलापुर तिरुपति साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 दिसम्बर से 16 फ़रवरी तक प्रत्येक गुरुवार को और 01438 तिरुपति सोलापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 दिसम्बर से 17 फ़रवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संरचना में 1 एसएलआर, 02 द्वितीय श्रेणी अनारक्षित, 06 स्लीपर, 02 वातानुकूल 2 टियर, 08 वातानुकूल 3 टियर कुल 20 LHB कोच रहेंगे।
यूँ तो रेल विभाग की कई बातें तकनीक सबंधित होती है और रेल यात्रिओंका उससे कोई सीधा सम्बन्ध नही रहता। आज का लेख भी लगभग वही है। TTE के पास की हैण्ड हेल्ड टर्मिनल जिससे आजकल यात्री चार्ट्स डिजिटली ऑपरेट किए जा रहे है। चूँकि इन HHT का चलन भारतीय रेल में हाल ही में शुरू किया गया है तो उपयोग करते वक्त आनेवाली बाधाओंके निपटान हेतु मशीन के सॉफ्टवेयर अपडेट्स लाये जाते है। यह परिपत्र उसी संदर्भ में है। आम यात्री केवल यह समझ सकता है, की TTE अपना काम करते वक्त किस समस्याओं से जूझ रहा है और रेलवे उसका समाधान किस तरह कर रही है।
उपरोक्त के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि क्रिस ने एचएचटी एप्लिकेशन में एक नया संस्करण (2.7.2) विकसित किया है। ऑनलाइन सर्वर में सक्षम करने से पहले ऑन बोर्ड टेस्टिंग की आवश्यकता होती है। संशोधनों का विवरण इस प्रकार है।
नई कार्यक्षमता
1: टीटीई को प्रतिबंधित करने की सुविधा ताकी वह केवल अपनी बीट के यात्रियों की ही जांच कर सके।
2: आरक्षित वर्ग मे यूटीएस टिकट वाले यात्रियों का ईएफटी एक्स्ट्रा फेअर टिकट तैयार करने की सुविधा।
3: अनारक्षित कोचों में ईएफटी तैयार करने की सुविधा।
4: डिवाइस में बेहतरी के लिए बिना लॉगिन के होम पेज पर डिवाइस आईडी और यूयूआईडी दिखाना
5: आरएसी फिल्टर के साथ चार्ट व्यू पेज में आरएसी यात्रियों को दिखाने की सुविधा।
6: चार्ट पेज में यात्री का डी-बोर्डिंग फ़िल्टर जोड़ा गया
कंप्यूटर प्रोग्राम या प्रणाली में बग को दूर करना
1: वास्तविक समय पर कभी-कभी आरएसी यात्रिओंको आबंटन के लिए, बीच के स्टेशनोंसे नहीं आने वाले यात्रियों की खाली बर्थ, हैण्ड हेल्ड मशीन में दिखाई नही देती हैं।
2 ईएफ़टी फॉर्म इनपुट में दृश्यता समस्या: कभी-कभी ईएफ़टी मॉड्यूल में इनपुट मूल्य दिखाई नहीं देता है।
3 ऐप स्प्लैश स्क्रीन पर हैंग हो जाता है।
4: TTEs की असीमित प्रतीक्षा को अनदेखा करने के लिए सिंक्रनाइज़ेशन के सभी लेन-देन के समय को सीमित करता है।
5: यदि यात्री को मध्यवर्ती स्टेशन पर बर्थ पुन: आबंटित करते हैं तो आबंटन पर दोहरी प्रविष्टि दिखाना।
6 RAC, WL और NOSB ( कोई सीट/बर्थ नही ली गयी, बच्चा का आधा किराया टिकट ) यात्रियों की शिफ्टिंग को अक्षम करना।