28 सितम्बर 2025, रविवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2082
लीजिए, बिहार के लिए हैदराबाद सम्पर्क के हेतु एक साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस की घोषणा की गई है।
15293/94 मुजफ्फरपुर चारलापल्ली मुजफ्फरपुर साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
15293 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 14 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। वापसी में 15294 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 16 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को चारलापल्ली से रवाना होगी।
कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB अमृतभारत कोच
उद्धाटन फेरा : दिनांक 29 सितम्बर को गाड़ी क्रमांक 05253 से यह उद्धाटन फेरा गाड़ू मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी। उसकी समयसारणी निम्नलिखित है,
नियमित समयसारणी : 15293/94 अमृतभारत एक्सप्रेस की नियमित समयसारणी जो की मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर एवं चारलापल्ली से 16 अक्टूबर को शुरू होगी, निम्नप्रकार है।
27 सितम्बर 2025, शनिवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
09095/96 बान्द्रा टर्मिनस अयोध्या कैंट बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (8-8 फेरे)
09095 विशेष दिनांक 01 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। वापसी में 09096 विशेष दिनांक 02 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 16 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच
09097/98 बान्द्रा टर्मिनस लुधियाना बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)
09097 विशेष दिनांक 05 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। वापसी में 09098 विशेष दिनांक 07 अक्टूबर से 02 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 13 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 LHB कोच
27 सितम्बर 2025, शनिवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
सर्व साधारण यात्रिओंके लिए ग़ैरवातानुकूलित प्रीमियम गाड़ी, अमृतभारत एक्सप्रेस अब राजस्थान को भी मिलने जा रही है। अजमेर से दरभंगा के बीच नई गाड़ी, अमृतभारत एक्सप्रेस का साप्ताहिक फेरा घोषित किया जा रहा है।
19623/24 मदार दरभंगा मदार साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
19623 अमृतभारत एक्सप्रेस मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 21:15 पर चलकर रविवार को 0:45 पर दरभंगा पहुँचेंगी। वापसी में 19624 अमृतभारत एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक रविवार को प्रातः 4:15 पर चलकर सोमवार को दोपहर 13:20 पर मदार पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण जनरल, 08 स्लिपर, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत कोच
26 सितम्बर 2025, शुक्रवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
1: 09324/23 इन्दौर खड़की (पुणे) इन्दौर साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)
09324 विशेष इन्दौर से दिनांक 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी वापसी में 09323 विशेष खड़की से दिनांक 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 17 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच
2: 09309/10 इन्दौर हज़रत निजामुद्दीन इन्दौर द्विसाप्ताहिकसुपरफास्ट विशेष (18-18 फेरे)
09309 विशेष इन्दौर से दिनांक 03 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी वापसी में 09310 विशेष हज़रत निजामुद्दीन से दिनांक 04 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 17 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच
3: 09569/70 राजकोट बरौनी जंक्शन राजकोट साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)
09569 विशेष राजकोट से दिनांक 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी वापसी में 09570 विशेष बरौनी जंक्शन से दिनांक 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 17 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच
4 : 09427/28 साबरमती पटना साबरमती साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)
09427 विशेष साबरमती से दिनांक 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी वापसी में 09428 विशेष पटना जंक्शन से दिनांक 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी।
कोच संरचना : 18 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच
5 : 09023/24 बान्द्रा टर्मिनस सांगानेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (9-9 फेरे)
09023 विशेष बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी वापसी में 09024 विशेष सांगानेर से दिनांक 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित प्रथम/टु टियर, 13 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच
25 सितम्बर 2025, गुरुवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082
भारतीय रेल यात्रिओंकी माँग पर भीड़ के मद्देनजर, विशेष गाड़ियाँ चलाती है। यह विशेष गाड़ियोंकी प्रधानता बहुत कर जहाँ यात्रिओंकी प्रतिक्षासूची बहुत लम्बी होती है, वहाँ चलवाई जाती है। छुट्टियों के मौसम में मुम्बई, पुणे से उत्तरी भारत के लिए सभी गाड़ियोंकी बुकिंग अमूमन फुल चलती है। कई बार यात्री बीच के जंक्शन की गाड़ी में बुकिंग कर आगे मुंबई या पुणे के लिए अलग गाड़ी सम्भालते है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस बार एक ऐसा अफलातून रेल मार्ग चुना की यात्री पुणे, मुंबई एक ही गाड़ी से यात्रा कर सकेगा और गाड़ी को किसी रखरखाव या रिवर्सल करने की आवश्यकता के बगैर वह फिर अपने प्रारम्भिक स्टेशन पर पहुँच जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे ने उसे गोल विशेष अर्थात सर्क्युलर स्पेशल ऐसा नाम दिया है। यह गाड़ी गोमतीनगर (लखनऊ) से रवाना होकर पुणे, पनवेल होते हुए फिर गोमतीनगर पहुँच जाएगी। आइए, इसका मार्ग विस्तार से समझते है।
गाड़ी क्रमांक 05037 गोमतीनगर – पुणे – पनवेल – गोमतीनगर दिनांक 27 सितम्बर एवं 04, 11 और 18 अक्टूबर को गोमतीनगर से प्रातः 5:25 पर रवाना होगी। मार्ग में ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे, चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, कानपुर और गोमतीनगर इस तरह एक पूरा फेरा करेगी।
इससे यात्रिओंको पुणे के उपनगर चिंचवड़, मुंबई के उपनगर पनवेल के लिए सीधी सेवा मिल जाएगी। साथ ही रेल विभाग को भी इस गाड़ी को रखरखाव करने या लोको रिवर्सल करने की आवश्यकता नही रहेगी।
गौरतलब यह है, पुणे से नासिक का सीधा रेल सम्पर्क चार दिनों के लिए ही सही, मगर फिर पुनर्स्थापित होगा। ☺️