Uncategorised

….और पहला विकेट गिरा!

24 सितम्बर 2025, बुधवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2082

मित्रों, यकीन मानिए हम यहाँ रेल छोड़कर क्रिकेट की बात नही करने जा रहे है, मगर विद्यमान और अभ्यस्त व्यवस्थाओं को जब बदला जाता है तो उन नियमित रेल यात्रिओंकी अवस्था ठीक वैसे ही ह्यो जाती है जैसे एक भरोसे के बैट्समैन के आउट होने पर होगी।

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

दरअसल यह विषय है, पुणे जंक्शन पर टर्मिनेट होने वाली गाड़ियोंको पुणे से अन्य स्टेशन पर टर्मिनेट करना ताकी पुणे जंक्शन पर गाड़ियोंका भार कम हो।

पुणे जंक्शन पर हर रोज तकरीबन 200 गाड़ियोंकी आवाजाही हो रही है और देशभर पुणे के लिए यात्रिओंकी नई गाड़ियाँ चलाने की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में जोधपुर, रीवा और अजनी से नई गाड़ियाँ पुणे के लिए शुरू की गई है। इससे पुणे जंक्शन पर गाड़ियोंके रखरखाव और सुचारू परिचालन में बड़ी बाधाएँ आती है और इसका उत्तर ढूँढा गया पुणे जंक्शन के लिए सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशन का निर्माण कर के।

पुणे जंक्शन पर दो नए सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। पुणे से दौंड की दिशा में, हड़पसर एवं पुणे से कल्याण की दिशा में खड़की यह दोनों स्टेशनोंको लम्बी दूरी की गाड़ियोंके लिए टर्मिनल व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।

इसी दिशा में पहली यात्री गाड़ी है, 17629/30 पुणे हुजुरसाहिब नान्देड़ पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस और इसी गाड़ी रैक के खाली समय का सदुपयोग कर 01487/88 पुणे हरंगुळ पुणे प्रतिदिन विशेष गाड़ी चलाई जाती है, उक्त दोनों गाड़ियोंको जैसे ही हड़पसर टर्मिनल स्टेशन पर गाड़ियोंकी टर्मिनल व्यवस्थाएं पूर्णतः तैयार हो जाती है, पुणे से हटाकर हड़पसर से चलाने की तैयारी है।

कुछ इसी तरह दौंड की दिशा से पुणे की ओर आने वाली और पुणे यह गन्तव्य/स्टार्टिंग स्टेशन वाली अन्य गाड़ियोंको हड़पसर स्टेशन पर टर्मिनेट के लिए सोचा जा सकता है। साथ ही खड़की टर्मिनल भी पूर्णत्व की ओर अग्रसर है। वहॉं पर भी कल्याण से पुणे की ओर आने वाली कुछ गाड़ियोंको खड़की स्टेशन पर टर्मिनेट करने की घोषणा हो सकती है।

एक तरफ पुणे जंक्शन पर कमसे कम चार से छह और नए प्लेटफार्म बनने का खांका खींचा जा चुका है। यार्ड रिमॉडलिंग, डीज़ल लोको शेड का पुनर्निधारण कर नए प्लेटफॉर्म्स का निर्माण अपेक्षित है। चूँकि यह प्रक्रिया लम्बी अवधि की है और जरूरतें तो आज ही की है। अतः बेहतरी इसी में है, की कुछ गाड़ियोंको सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशनोंतक सीमित कर दिया जाए।

पूर्व मध्य रेल ECR में पटना यह बिहार राज्य की राजधानी का शहर और सहज है, की यात्रिओंकी भी पटना तक गाड़ी पहुँचे यही माँग रहती है। ऐसे में वहाँ के रेल प्रशासन ने पटना के दोनों दिशाओं में दानापुर एवं राजेंद्रनगर ऐसे दो सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशनोंमें गाड़ियोंको इस तरह बाँटा की गाड़ियाँ पटना स्टेशन को पार करते हुए उससे अगले सैटेलाइट स्टेशन का टर्मिनल के तौर पर उपयोग करें। यह ठीक इस तरह होगा की दौंड से आने वाली गाड़ी पुणे पार कर के खड़की पर टर्मिनेट हो और कल्याण से आने वाली गाड़ी पुणे स्टेशन पार कर के हड़पसर पर टर्मिनेट हो। हालांकि पुणे जंक्शन पर गाड़ियोंकी भीड़, संबंधित रेल विभाग और उनका परिचालन इस विचार को किस तरह लेता है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

वैसे पहली विकेट टर्मिनल चेन्ज के स्वरूप में पुणे नान्देड़ पुणे एक्सप्रेस की गिरना तय हो चुका है।

Uncategorised

नई गाड़ी : उदयपुर सिटी चंड़ीगढ़ उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

23 सितम्बर 2025, मंगलवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

20989/90 उदयपुर सिटी चंडीगढ़ उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

20989 सुपरफास्ट दिनांक 27 सितम्बर से प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 16:05 को रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 को चंडीगढ़ पहुँचेंगी। वापसी में 20990 सुपरफास्ट दिनांक 28 सितम्बर से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को चंडीगढ़ से सुबह 11:20 को रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:25 को उदयपुर सिटी पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, बेराच, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाणा, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, चंड़ीगढ़

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टु टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

यात्रीगण कृपया PTT के अंतर्गत समयसारणी का उपयोग करें। PTT का अर्थ है पब्लिक टाइमटेबल एवं WTT का अर्थ होता है, वर्किंग टाइमटेबल जिसका उपयोग रेल परिचालन विभाग करता है।

Uncategorised

नई गाड़ी : उधना से ब्रम्हपुर के बीच साप्ताहिक अमृतभारत

23 सितम्बर 2025, मंगलवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

यात्रिओंकी ओडिशा से गुजरात के लिए, खास कर पुरी – सूरत इस मार्ग के बीच पुरजोर माँग को देखते हुए रेल प्रशासन ने ब्रम्हपुर से उधना के बीच एक साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ी चलाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है, इस गाड़ी का शुभारंभ दिनांक 27 सितम्बर को ब्रम्हपुर से होगा। रेल परिपत्रक से इस सम्बन्धी संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध हुई है,

19021/22 उधना ब्रम्हपुर उधना साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

19021 अमृतभारत एक्सप्रेस उधना से प्रत्येक रविवार को 7:10 पर निकल कर सोमवार को 13:55 को ब्रम्हपुर पहुँचेंगी। वापसी में 19022 अमृतभारत एक्सप्रेस ब्रम्हपुर से प्रत्येक सोमवार को रात 23:45 को निकल कर बुधवार सुबह 8:45 पर उधना पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : उधना, बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडायचे, शिंदखेड़ा, अमळनेर, धरणगाव, जळगाव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोन्दिया, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खैरार रोड, कांताबांजी, टिटलागढ़, कैसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, बोबिली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, ब्रम्हपुर

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय श्रेणी, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB अमृतभारत कोच

उद्धाटन विशेष फेरा दिनांक 27 सितम्बर को ब्रम्हपुर से चलाया जाएगा। इस गाड़ी को 09022 ब्रम्हपुर उधना विशेष कर चलाया जा रहा है।

नियमित फेरे के लिए समयसारणी जारी हुई। उधना-ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा उधना  से 05/10/25 को और ब्रह्मपुर से 06/10/25 को शुरू होगी।

Uncategorised

अनुपम उपहार : राजस्थान के लिए दो वन्देभारत; जोधपुर एवं बीकानेर से दिल्ली साधेगी!

19 सितम्बर 2025, शुक्रवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

26481/82 जोधपुर दिल्ली कैंट जोधपुर सप्ताह में छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस

26481 जोधपुर दिल्ली कैंट वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:25 को जोधपुर से रवाना होगी और दोपहर 13:30 पर दिल्ली कैंट पहुँचेंगी। वापसी में 26482 दिल्ली कैंट जोधपुर वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोपहर 15:10 को दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 23:20 पर जोधपुर पहुँचेंगी।

26471/72 बीकानेर दिल्ली कैंट बीकानेर सप्ताह में छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस

26471 बीकानेर दिल्ली कैंट वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:40 को बीकानेर से रवाना होगी और दोपहर 11:55 पर दिल्ली कैंट पहुँचेंगी। वापसी में 26472 दिल्ली कैंट बीकानेर वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोपहर 16:45 को दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 23:05 पर बीकानेर पहुँचेंगी।

रेल मुख्यालय से जारी यह परिपत्रक पर जल्द ही सम्बंधित क्षेत्रीय रेल विभाग काम करेंगे और गाड़ियोंके शुभारम्भ की तिथियोंकी घोषणा की जाएगी।

Uncategorised

रेल टिकट आरक्षण नियम कड़े किए जा रहे, ताकी गड़बड़ी करने वालों को रोका जा सके।

15 सितम्बर 2025, सोमवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

आज यह आदेश निकाला है, रेल प्रशासन ने।

आरक्षण के सामान्य बुकिंग दिनांक 01 अक्टूबर 2025 से, रेलवे की ऑनलाइन आरक्षण टिकट प्रणाली, आईआरसीटीसी वेबसाइट, ऍप पर,  पहले 15 मिनट तक केवल आधार प्रमाणित उपभोक्ता ही टिकट बुक करा पाएंगे। उदाहरण के तौर पर अग्रिम आरक्षण अवधि की टिकट, जो 60 दिन पहले खुलती है, उसमे सुबह 8:00 से 8:15 तक केवल आधार प्रमाणित पंजीकृत यूजर्स ही टिकट आरक्षण करा पाएंगे।

यह नियम सभी तरह के सामान्य आरक्षण बुकिंग पर लागू रहेगा।

रेलवे के PRS काउंटर्स के खुलने/बन्द होने के समय मे कोई बदलाव नही किया गया है। (चूँकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग 0:20 पर खुल जाती है और देर रात 23:30 तक चलती है।)

उसी तरह अधिकृत टिकट एजेण्ट पर जारी किए गए प्रतिबन्ध भी यथावत रहेंगे।

तत्काल टिकट के संदर्भ में आधार वैरिफिकेशन का नियम 01 जुलाई से लागू किया जाना था। इस संदर्भ में, आईआरसीटीसी के वेबसाइट, ऍप पर नोटिफिकेशन आता है, जिसमे शायद अब भी कोई निर्णय नही हुवा है। टिकट बुकिंग्ज सामान्य तौर पर चल रही है अर्थात आधार वैरिफिकेशन का बन्धन अभी भी लागू नहीं हुवा है।