Uncategorised

‘वन्देभारत’ स्लीपर आवृत्ति की संरचना मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड भेजी गई।

निम्नलिखित पत्रानुसार यह पता चलता है, “वन्देभारत एक्सप्रेस” का स्लीपर वर्जन कंसेप्ट रेलवे बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा गया है। जिसमे 5 वातानुकूलित थ्री टियर, 4 वातानुकूलित टू टियर और 1 वातानुकूलित प्रथम वर्ग ऐसे कुल 10 कोच रहेंगे। आशा करते है, स्लीपर वन्देभारत भी जल्द ही यात्री सेवा में रुजुवात करे।

Uncategorised

आजसे सचखण्ड एक्सप्रेस चंडीगढ़ होकर नही चलेगी।

12715 नान्देड़ अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस का 02 सितम्बर से और 12716 अमृतसर नान्देड़ सचखण्ड एक्सप्रेस का कल दिनांक 03 सितम्बर से मार्ग परिवर्तन हो रहा है। यह गाड़ियाँ अब निम्नलिखित टाइमटेबल के अनुसार चंडीगढ़ स्टेशन के बजाय, अम्बाला, राजपुरा सरहिन्द होकर चलेगी।

Uncategorised

बड़ी खबर : पुणे हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस का रद्दीकरण रद्द किया गया, तो हावड़ा – अहमदाबाद – हावड़ा एक्सप्रेस का 04 सितम्बर से परिचालन शुरू

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 27.8.2022 से 3.9.2022 तक राजनांदगांव-कलामना तीसरी लाइन के काम के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कचेवानी स्टेशन पर तकनीकी कार्य करेगा. निम्नलिखित ट्रेनों की सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया गया है जो पहले नागपुर खंड में विकास कार्यों के कारण नामित तिथियों पर रद्द कर दी गई थीं।

12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस एक दिन पहले याने 04.09.2022 से प्रतिदिन, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी।

12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस एक दिन पहले याने 04.09.2022 से प्रतिदिन 04 सितम्बर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी।

12130 हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 31.08.2022 से 04.09.2022 तक रद्द की गई थी अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन चलेगी.

12129 पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 31.08.2022 से 04.09.2022 तक रद्द की गई थी, अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन चलेगी।

यात्रीगण से नम्र निवेदन है, रेलवे की हेल्पलाइन 139 और अधिकृत वेबसाइट, ऐप का उपयोग कर अपनी यात्रा का नियोजन कीजिये।

Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस में एक अनोखा सेफ़्टी फीचर

वन्देभारत एक्सप्रेस की, उसके अत्याधुनिक फ़ीचर्स की और उसके आरामदायी यात्रा की बात हर बार सुनने को मिलती है। लेकिन आज हम एक और सुविधा की बात आपके सामने ला रहे है, जिसे अब तक किसीने नोट नही किया है।

आपने रेलवे प्लेटफार्म औऱ रेल गाड़ी के बीच के गैप कई प्लेटफॉर्म्स पर देखे होंगे। बहुत बार यात्री हड़बड़ी में संतुलन खो देता है और उसका पैर उस गैप में चला जाता है, जिससे बहुत बडी दुर्घटना भी हो सकती है। रेल गाडीसे चढ़ते, उतरते वक्त पैरसे चप्पल खिसक जाना या यात्री सामान गिर जाना यह भी होते रहता है। निम्नलिखित नई वन्देभारत गाड़ी के पायदानों का चित्र देखिए, रेल गाड़ी में लगी सीढ़ी में प्लेटफार्म से जुड़नेवाली एक व्यवस्था दिख रही है।

चूंकि उपरोक्त चित्र वन्देभारत की उत्पादन इकाई में खींचा गया है, अतः उसके उपयोग या अतिरिक्त फीचर्स की जानकारी के लिए जब खोजा गया तो निम्नलिखित चित्र मिला जो की विदेश की रेल गाड़ी का है। लेकिन उस सुविधा का उपयोग किस तरह होगा यह समझ जरूर आ जाता है।

मित्रों, हम आशा करते है, जब भी वन्देभारत का नया रैक यात्री सेवा के लिए उपलब्ध किया जायेगा, इस उपयुक्त सुविधा की ओर सबका ध्यान अवश्य ही जायेगा। फ़िलहाल तो यह व्यवस्था ऑटोमेटिक है या मैनुअल है इसका पता हम नही लगा पाए है। 😊