Uncategorised

जलगाँव – पाचोरा थर्ड रेल लाइन का संरक्षा परीक्षण शुरू

मित्रों, भुसावल – जलगाँव तीसरी और चौथी रेल लाइन और उससे ही जुड़ा आगे का प्रोजेक्ट जलगाँव – मनमाड़ रेल तिहरीकरण। इस प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा जलगाँव – पाचोरा थर्ड लाइन का संरक्षा परीक्षण, मध्य रेलवे के सुरक्षा आयुक्त कर रहे है।

यह परीक्षण विविध प्रकार से आज और कल ऐसे दो दिन चलने वाला है। इसी पोस्ट लिंक पर हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

गाड़ी जलगाँव से थर्ड लाइन पर ली गयी।
म्हसावद स्टेशन पर ट्रॉली द्वारा परीक्षण हो रहा है, कल होंगी स्पीड ट्रायल
Uncategorised

इन्दौर नई दिल्ली के बीच त्रिसाप्ताहिक नई सुपरफास्ट गाड़ी

20957 इन्दौर नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट का शुभारंभ दिनांक 24 अगस्त से होने जा रहा है। यह गाड़ी इन्दौर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में 20958 नई दिल्ली इन्दौर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 25 से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चला करेंगी। आगे इसकी समयसारणी भी प्रस्तुत है।

Uncategorised

तेजस एक्सप्रेस के मडगाँव विस्तार को अनुमति

22119/20 मुम्बई करमाली मुम्बई त्रिसाप्ताहिक तेजस एक्सप्रेस को करमाली से आगे मडगाँव तक विस्तारित करने की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही यह गाड़ी मडगाँव – मुम्बई के बीच दौड़ने लगेगी।

Uncategorised

वन्देभारत! वन्देभारत!!

वन्देभारत गाड़ियाँ यह भारतीय रेल का गौरवशाली भविष्य है और मूर्त स्वरूप धारण कर चुका है। 2 वन्देभारत गाड़ियाँ चल चुकी है और तीसरी का परीक्षण शुरू हो चुका है। यह तीसरी वन्देभारत एक्सप्रेस कौनसे मार्ग पर चलेगी इसकी अधिकृत घोषणा अभी नही की गई है।

http://www.indiarailinfo.com के सौजन्यता से

आनेवाले वर्षोंमें पूरे देशभर वन्देभारत गाड़ियाँ चलने लग जायगी। सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हुई है। इस सूची में वन्देभारत गाड़ियोंके डिपो कहाँ सुनिश्चित किये गए है, यह बताया गया है। चूंकि हम लोग अनुमान लगा सकते है, डिपो के आसपास के स्टेशन ही वन्देभारत एक्सप्रेस के प्रारम्भिक या गन्तव्य स्टेशन रहेंगे। निम्नलिखित सूची क्षेत्रीय रेलवे के अनुसार है और ब्रेकेट में दी गयी संख्या उस डिपो को आबंटित रैक संख्या दर्शाती है।

दक्षिण रेलवे SR : चेन्नई (6), कोयंबटूर (3), तिरुचिरापल्ली (2), तिरुवनंतपुरम (2)

दक्षिण पश्चिम रेलवे SWR : केएसआर बेंगलुरु (4)

दक्षिण मध्य रेलवे SCR : हैदराबाद (1), विजयवाड़ा (2), तिरुपति (1)

पूर्वतटीय रेलवे ECOR : भुवनेश्वर (2), पुरी (1), विशाखापत्तनम (2)

पूर्व मध्य रेलवे ECR : राजेंद्रनगर (2), पटना (1), जयनगर (1)

पूर्व रेलवे ER : हावड़ा (2), मालदा टाउन (2), आसनसोल (1)

दक्षिण पूर्व रेलवे SER : हावड़ा (3), रांची (1), टाटानगर (1)

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR : गुवाहाटी (1), न्यू जलपाईगुड़ी (3), कटिहार (1)

उत्तर मध्य रेलवे NCR : प्रयागराज (1), वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झाँसी (1), ग्वालियर (1), आगरा फ़ोर्ट (1), कानपुर (1)
पूर्वोत्तर रेलवे NER : लालकुआं (1), वाराणसी (1), गोरखपुर (1), टनकपुर (1)

उत्तर रेलवे NR : अमृतसर (1), चंडीगढ़ (1), देहरादून (2), दिल्ली (1), नई दिल्ली (12), निजामुद्दीन (1), बरेली (1), फिरोजपुर (2), नंगल बांध (1)

मध्य रेलवे CR : मुंबई सीएसटी (2), पुणे (2), मनमाड (1)

पश्चिम रेलवे WR : मुंबई सेंट्रल (1), अहमदाबाद (2), सूरत (1), डॉ अम्बेडकर नगर महू (1)

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR : अजमेर (1), जयपुर (2), उदयपुर (1), श्रीगंगानगर (1)

पश्चिम मध्य रेलवे WCR : रीवा (2), कोटा (1), रानी कमलापति भोपाल (2)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR : बिलासपुर (1), गोंदिया (1)

गौरतलब यह है, वन्देभारत एक्सप्रेस यह वातानुकूलित प्रीमियम श्रेणी की रेलगाड़ी है। बड़े शहर जहाँ वाणिज्यिक गतिविधियाँ चलती है या लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र, तीर्थक्षेत्र जहाँ वर्षभर यात्रिओंकी मांग रहती है उन जगहोंपर जानेआने के लिए वन्देभारत गाड़ियोंको बहुत अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। उपरोक्त घोषित डिपो में कई स्टेशन्स ऐसे भी है, जिन्हें वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियोंके साथ ही स्थानिक और निकटतम बड़े शहरोंसे जुड़ने हेतु इन्टरसिटी, मेमू गाड़ियोंकी ज्यादा आवश्यकता है।

Uncategorised

‘तत्काल’, ‘प्रीमियम तत्काल’ टिकट के वैधता पर यात्री द्वारा उच्च न्यायालय में दावा

मुम्बई उच्च न्यायालय के नागपुर बेंच में एक यात्री ने रेल विभाग पर तत्काल टिकट योजना को लेकर दावा करने की खबर आयी है। उक्त दावे में न्यायालय ने रेलवे मुख्यालय को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है।

गौरतलब यह है, रेल विभाग की तत्काल योजना 1997 में तत्कालीन रेल मंत्री मा. नीतिश कुमार के कार्यकाल में लायी गयी। तत्काल किराया श्रेणी मे, सामान्य टिकिटोंके मूल किरायोंसे, द्वितीय श्रेणी मे 10% और बाकी सभी श्रेणियों मे 30% अतिरिक्त किराया जोड़ा जाता है। इसके अलावा दूरी की सीमा भी तय की गई है। तत्काल किराये किस तरह तय होते है इसके लिये निम्नलिखित चार्ट देखिए,

भारतीय रेल्वे मे अग्रिम आरक्षण अवधि 120 दिन की है, पर्यटन करनेवाले यात्रीओंके लिए तो यह ठीक है मगर तुरतफुरत काम निमित्त, कम अवधि की सूचना मे यात्रा के लिए निकल पड़ने वाले यात्रीओं के लिए इस तत्काल सेवा का आविष्कार किया गया। तत्काल टिकटों की बुकिंग गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि से 1 दिन पहले शुरू होती है। वातानुकूलित वर्गों के लिए सुबह 10:00 बजे और गैरवातानुकूलित वर्गों के लिए सुबह 11:00 बजे बुकिंग खुलती है। तत्काल टिकटें PRS काउंटर्स के साथ साथ आईआरसीटीसी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी एक साथ शुरू होती है। गाड़ी की कुल आसन व्यवस्था के करीबन 30% आबंटन तत्काल सेवा के अतर्गत किया जाता है। अर्थात 100 आसन मे से 30 तत्काल कोटे के लिए आरक्षित रहती है। तत्काल स्कीम के उत्साही परिणाम दिखाई देने के बाद 2014 मे प्रीमियम तत्काल योजना लाई गई। इसमे तत्काल कोटे मे आरक्षित रखी गये आसनों से 50% आसन प्रीमियम तत्काल कोटे के लिए बाँट दिए गए। यह प्रीमियम तत्काल कोटा हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग अनुसार किराया बढ़ाता है। जितनी मांग बढ़ेगी उतना ही किरायों मे प्रीमियम की बढ़ोतरी होगी।

तत्काल और प्रीमियम तत्काल मे मूलभूत फरक किरायों का तो है ही मगर प्रीमियम तत्काल टिकट मे प्रतीक्षा सूची नहीं होती सारे टिकट केवल कन्फर्म ही दिए जाते है। वहीं कन्फर्म तत्काल टिकटों के तरह ही यह टिकट भी रद्द नहीं किए जा सकते या रद्दीकरण पर कोई रिफ़ंड नहीं दिया जाता। तत्काल टिकट मे प्रतीक्षा सूची का टिकट आबंटित होता है और चार्ट तैयार किए जाने तक भी यदि टिकट प्रतीक्षासूची मे ही रह गया हो तो नियमानुसार धनवापसी भी की जाती है। यह तो तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों की सामान्य जानकारी हुई, अब हम फिर हमारी उस खबर की ओर बढ़ते है।

उक्त यात्री ने न्यायालय मे अपने नागपूर से वर्धा के यात्री टिकट का उदाहरण दिया है। नागपूर – वर्धा यह अंतर 78 किलोमीटर है। नियमानुसार स्लीपर क्लास मे 200 किलोमीटर मिनिमम अंतर की टिकट लेना पड़ता है तो उसके मूल किराये 124 और 20 रुपये आरक्षण के ऐसे कुल 145 की टिकट बनेगी। तत्काल टिकट मे मिनिमम अंतर 500 किलोमीटर होता है, अतः 275 रुपये मूल किराया और 100 रुपये तत्काल चार्ज ऐसे 375 रुपये लगेंगे और वहीं प्रीमियम तत्काल श्रेणी मे टिकट लेंगे तो किराया प्रीमियम के साथ बढ़ते बढ़ते 975 तक भी जा सकता है जैसा की खबर मे दावा किया गया है।

मित्रों, मामला न्यायलायाधीन है इसीलिए हम इसपर कोई भी टिप्पणी करना योग्य नहीं। जहाँ तक आम यात्री की बात की जाए तो वह बेचारा टिकटों के विविध दर और प्रकार को समझ कर इतनी कम दूरी के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल के कतार मे खड़ा नहीं होगा वह या तो अन्य रेल गाड़ी के बुकिंग की उपलब्धी खंगालेगा या सड़क मार्ग का रुख करेगा। किसी मंजिल पर पहुँचने के लिए राहें बहुत सी है। रही बात विशिष्ट गाड़ी मे और विशिष्ट आरक्षित वर्ग मे ही यात्रा करने की सबल इच्छा हो तो रेल विभाग भी आखिर क्या करें? हमे तो लगता है, रेल विभाग अपने टिकटों को बेचने के लिए यात्रीओं को प्रोत्साहित कम और हतोत्साहित ही ज्यादा करता है, यकीन न हो तो आईआरसीटीसी की बुकिंग मे कैपचा से थोड़ी टक्कर ले कर देख लीजिए।